प्रदीप पांडेय
गोंडा।
जिले की इटियाथोक थाना पुलिस ने कुछ दिन पूर्व बकठोरवा में एक ही रात में हुई पांच चोरियों का खुलासा किया है। यहां दुकानों का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरी करने वाले दो शातिर चोरो को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के माल बरामद किये है। दरअसल, बीते 19- 20 दिसम्बर की रात्रि में ग्राम बकठोरवा में पांच दुकानों का शटर तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किया गया था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू किया था। थाना के प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाड़ेय ने बताया कि चोरी की घटनाओ का सफल अनावरण करते हुए उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण लल्लन सोनकर व केदार सोनकर निवासीगण टिकुइया मौजा पटना थाना विशेशरगंज बहराईच को क्षेत्र में चोरी की योजना बनाते समय नहर पुलिया ग्राम जगदीशपुर वृन्दावन इटियाथोक से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई हेतु न्यायालय रवाना किया गया है। श्री पाड़ेय ने बताया कि उक्त दोनों थाना बिशेशरगंज जनपद बहराइच के मजरिया हिस्ट्रीशीटर भी है और दोनो के विरुद्ध विभिन्न आपराधिक मामले भी दर्ज है। उन्होंने बताया कि दोनो के कब्जे से लोहे का सब्बल, हथौड़ा, लोहा काटने की रेती, कई कपड़े व अन्य सामान बरामद हुए है।
