प्रदीप पांडेय
गोंडा।
जिले के इटियाथोक ब्लॉक मुख्यालय सभागार में शनिवार को सहायक विकास अधिकारी महिला का बिदाई समारोह आयोजित हुवा। इस दौरान यहां खंड विकास अधिकारी रूप नरायन भारती समेत ब्लाक के अनेक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। आपको बता दे कि ब्लाक में कार्यरत एडीओ डब्लू जहीररुलनिशा साल के अंतिम दिन यानी 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त हुई जो कि पूर्व में इसी ब्लाक में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर भी तैनात रह चुकी है। इस अवसर पर ब्लाक के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने विदाई समारोह का आयोजन किया। बीडीओ समेत अन्य लोगो ने उनको पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र, शाल, छाता, कुरान शरीफ आदि देकर सम्मानित किया। बीडीओ ने एडीओ डब्लू के ब्यक्तित्व एवं कार्यो की सराहना की और कहा कि नौकरी की अंतिम सीढ़ी सेवानिवृति होती है। कहा कि आपने अपने कार्यकाल में सौपे गए कार्यो को मेहनत और ईमानदारी से किया, जो अत्यंत सराहनीय है। कहा कि आपने अपनी नौकरी को निर्विवाद ढंग से पूर्ण किया, जिसके लिए बधाई की पात्र हैं। एडीओ पंचायत परमात्मादीन ने कहा कि आपने अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक किया, जिससे सभी को सीख लेना चाहिए। सम्मान से अभिभूत एडीओ डब्लू ने कहा की नौकरी के दौरान उन्हें अधिकारियों एवं कर्मियों का भरपूर सहयोग मिला, जिसके लिए उन्होंने सभी को नम आंखों से धन्यवाद दिया। इस मौके पर एडीओ आइएसबी अरविंद चौधरी, एडीओ एसटी विशाल वर्मा, अरविंद सिंह लेखाकार, पंचायत सचिव जानवी तिवारी, किरन पाड़ेय, शमीम खान, सज्जाद खान, अभिषेक श्रीवस्तव, शैलेंद्र मौर्या, संतोष कुमार, सुरेश चंद्र, योगेश द्विवेदी, अटल तिवारी आदि सहित अन्य ब्लाककर्मी उपस्थित रहे।

