Thursday, August 27, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGONDA - इटियाथोक में नवनिर्माण प्रतिभा खोज परीक्षा कल

GONDA – इटियाथोक में नवनिर्माण प्रतिभा खोज परीक्षा कल

प्रदीप पांडेय

गोंडा।
क्षेत्र के बच्चो के प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से नरसिंह नारायण ओझा शिक्षा सेवा समिति, रामराज नगर करुवापारा के तत्वाधान में हर साल की भांति इस बार भी नवनिर्माण प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन हो रहा है। इसमे अनेक छात्र छात्राएं सम्लित होंगे। यह परीक्षा 1 जनवरी 2023 को सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक दो पालियों में होगी। यह परीक्षा आर0एन0 ओझा चिल्ड्रन एकेडमी रामराज नगर करुवापारा इटियाथोक में सम्पन्न होगी। आयोजक मंडल के काशी प्रसाद ओझा ने बताया कि क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नवनिर्माण प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है और क्षेत्र के तमाम बच्चे इस परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम पाली में 925 जबकि द्वितीय पाली में 882 छात्र छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। श्री ओझा ने बताया कि परीक्षा संपन्न होने के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। तत्पश्चात 5 मार्च 2023 को यहां पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भाव आयोजन हर साल की भांति किया जाएगा और विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

GONDA - इटियाथोक में नवनिर्माण प्रतिभा खोज परीक्षा कल
RELATED ARTICLES

Most Popular