Saturday, April 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगरा: दो पक्षों में हुआ पथराव, तहरीर मिलने पर होगी कार्यवाही

आगरा: दो पक्षों में हुआ पथराव, तहरीर मिलने पर होगी कार्यवाही

आगरा (हि.स.)। आगरा के शाहगंज में देर रात एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस के आने के बाद पथराव रुका। पुलिस को अभी किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।

मामला आगरा के शाहगंज क्षेत्र का है। जानकर के अनुसार यहां देर रात कुशवाह समाज के एक ही परिवार के दो पक्ष एक दूसरे के आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पथराव तक आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के आने के बाद भी लोग कुछ देर तक एक दूसरे पर पथराव कर रहे थे। जिसके पश्चात पुलिस के एक्शन लेने पर लोगों ने पथराव को रोका और इधर-उधर भागने लगे।

इस मामले में पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, अभी किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गयी है। तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जायेगी। इस पथराव में कुछ लोगों के घायल होने के कारण उन्हें इलाज के लिए भेजा गया है।

श्रीकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular