वाराणसी (हि.स.)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री और अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का 41वां जन्मदिन गुरुवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ केक काट कर मनाया। जगतपुर स्थित श्रीराम वाटिका लॉन में रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अनुप्रिया पटेल को जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घ जीवन की कामना की। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत पटेल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता पटेल, डॉ.उमेश पटेल, कृष्णा पटेल समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।
श्रीधर
