Saturday, June 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअवैध शक में युवक ने पत्थर से पत्नी को कूचा, बचाने में...

अवैध शक में युवक ने पत्थर से पत्नी को कूचा, बचाने में बेटी चोटिल

– घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती

कौशाम्बी (हि.स.)। मंझनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी को पत्थर से कूचकर हत्या करने की कोशिश की है। मां को बचाने में उसकी नौ वर्षीय बच्ची के दोनों हाथों में चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया है।

चक नगर मोहल्ले में रहने वाला मोबीन अहमद ट्रक ड्राइवर है। घर में पत्नी आसिया बेगम (30), नौ साल की बेटी फलक और आठ साल का बेटा जुनैद है। मोबीन मूलरूप से फैजीपुर गांव का रहने वाला है। वह सयुंक्त परिवार के साथ चक नगर मोहल्ले में किराये के मकान में रहता है।

मोबीन का उसकी पत्नी आसिया से विवाद हो गया। गुस्से में आकर उसने पत्नी सिर पर पत्थर के टुकड़े से एक के बाद एक कई वार किए। आसिया का सिर फटने से खून बहने लगा। हमलावर पिता को देख फलक मां को बचाने के लिए पहुंची तो उसने पत्थर मार दोनों हाथ चुटहिल कर दिए।

चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां से उसकी हालत गंभीर देख डाॅक्टरों ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति उसके दोनों बच्चों को कस्टडी में लेकर थाने पहुंची। पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है। जांच में पता चला है कि मोबीन को शक था कि उसकी पत्नी से किसी का अवैध संबंध है, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया है।

क्षेत्राधिकारी योगेन्द्र नारायण कृष्ण ने बताया, चक नगर मोहल्ले में एक युवक ने शक के चलते अपनी पत्नी की पत्थर से मारकर हत्या करने का प्रयास किया है। घायल हालत में महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपित को पुलिस कस्टडी में लेकर प्रकरण की जांच की जा रही है।

अजय/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular