अयोध्या में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वालों को फांसी की मांग

बांदा (हि.स.)। अयोध्या में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या के मामले में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने दुष्कर्म कर हत्या करने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर, मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट पर चला कर हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की है।

इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री को सम्बोधित जिलाधिकारी बांदा को ज्ञापन दिया गया। जिसमें बताया गया है कि 26 मई, 2023 को 10वीं की छात्रा जो सनबीम स्कूल अयोध्या में पढ़ती थी। जिसके साथ क्रीड़ा (खेल) के अध्यापक व प्रबंधक द्वारा सामूहिक बलात्कार किया और उसके विरोध करने पर साक्ष्य मिटाने के लिए उसे छत से धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से पूरे देश में गुस्से का माहौल है। यह घटना समाज के लिए बहुत ही निंदनीय है और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा इसका पुरजोर विरोध करता है।

इस मौके पर छात्र नेता लव सिन्हा ने कहा दुष्कर्म कर हत्या करने वालों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो और फास्ट ट्रैक कोर्ट मुकदमा चलाकर हत्यारों को फांसी की सजा सुनाई जाए, जिससे समाज में एक संदेश जाए कि देश की बेटियों के साथ जो घिनौना कार्य करेगा, उसे कड़ी सजा दी जायेगी और परिजनों में बच्चियों की पढ़ाई को लेकर डर का माहौल भी कम होगा।

कायस्थ महासभा ने कहा कि अगर न्याय नहीं मिलेगा तो देश का एक-एक व्यक्ति सड़कों पर होगा। कायस्थ महासभा के सदस्य सिद्धार्थ सिन्हा ने कहा बेटी अनन्या के साथ बेहद गलत हुआ है। दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ कर फांसी की सजा दी जाए।

इस मौके पर विजय निगम, नवीन निगम,आलोक निगम, लव सिन्हा, सिद्धार्थ सिन्हा नीलू निगम पूर्व सभासद, वर्तमान सभासद विश्वप्रकाश श्रीवास्तव, एडवोकेट संजय श्रीवास्तव, पत्रकार आलोक निगम आदि लोग शामिल रहे।

अनिल/राजेश

error: Content is protected !!