Tuesday, May 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअम्बेडकर नगर से विंध्याचल जा रही बस की ट्रक से भिड़ंत, दर्शनार्थी...

अम्बेडकर नगर से विंध्याचल जा रही बस की ट्रक से भिड़ंत, दर्शनार्थी सुरक्षित

भदोही(हि.स.)। उप्र के अम्बेडकर नगर जिले से शक्तिपीठ विंध्याचल आ रही दर्शनार्थियों से भरी बस रविवार की भोर में ट्रक से टकरा गयी। घटना कोतवाली क्षेत्र के रायपुर में हुईं। बस में कुल 36 यात्री सवार रहे। पांच यात्रियों को अधिक चोट लगी है। बाकि की स्थिति सामान्य है। पुलिस ने बस और ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि अंबेडकर नगर से यात्रियों से भरी एक बस विंध्याचल दर्शन करने जा रही थी। कोतवाली के रामरायपुर के पास रविवार की भाेर 3:15 बजे बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बस में सवार पांच यात्रियों को थोड़ी अधिक चोट लगी है। बाकि कि स्थित सामान्य है। पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई है। इसके बाद उनके खाने-पीने की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

बस में सवार यात्री ने बताया के सभी यात्री अंबेडकरनगर के चंदनपारा माथा के रहने वाले हैं। मरहम-पट्टी करने के बाद सभी यात्रियों को छोड़ दिया गया है। यात्री ने बताया कि राम जगत के माध्यम से सभी यात्री विंध्याचल को निकले थे लेकिन दुर्घटना के बाद राम जगत गायब है। उसने आरोप लगाया कि राम जगत सारे यात्रियों का पैसा और टिकट भी लेकर गायब है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ट्रक का चालक मौके से फरार है। ट्रक और बस को कब्जे में लिया गया है। यात्रियों को गंतव्य तक भेजने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस ने दूसरी बस का इंतजाम किया है। दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ नहीं होने पाएगी। पुलिस अपनी तरफ से सारी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

प्रभुनाथ/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular