Wednesday, April 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: हाइकोर्ट के 255 समीक्षा अधिकारियों को मिली प्रोन्नति

UP News: हाइकोर्ट के 255 समीक्षा अधिकारियों को मिली प्रोन्नति

23 सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नत

प्रयागराज (हि.स.)। हाइकोर्ट प्रशासन ने 255 समीक्षा अधिकारियों की प्रोन्नति सूची जारी की है। इसके अलावा 23 कम्प्यूटर सहायकों को प्रोन्नति देकर सहायक समीक्षा अधिकारी बनाया गया है। 
महानिबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव प्रथम की अधिसूचना के अनुसार मोहम्मद सलमान से लेकर दिव्या त्रिपाठी तक 23 कम्प्यूटर सहायकों को सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर प्रोन्नति दी गई है। जबकि सूची में शामिल नमिता श्रीवास्तव से लेकर धीरेन्द्र प्रताप तक 255 सहायक समीक्षा अधिकारियों को समीक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है। सीधी भर्ती से 132 समीक्षा अधिकारियों का चयन  किया गया है। इन सभी को जल्दी ही कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा। 
उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल ने समस्त पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों और सीधी भर्ती से चयनित समीक्षा अधिकारियो को बधाई दी है। उन्हीने प्रोन्नति सूची जारी करने के लिए मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर, चयन समिति के चेयरमैन न्यायमूर्ति एस पी केशरवानी, न्यायमूर्ति एम सी त्रिपाठी, संघ अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुनीत कुमार, न्यायमूर्ति अजीत कुमार, न्यायमूर्ति अजय भनोट, न्यायमूर्ति वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव और महानिबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव प्रथम का आभार जताया है। 
बधाई देने वालों मे संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, निखिल कुमार सिंह, विजयानंद द्विवेदी, अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, अनुपम शुक्ल, कार्यकारिणी सदस्यगण भूपेश कुमार गौतम, आलोक कुमार राय,राज कुमार मिश्र, जितेन्द्र गुप्ता, अशोक कुमार भास्कर, अमित कुमार शुक्ल, मोहम्मद आजम, विवेक श्रीवास्तव, मिठाई लाल सोनकर, शिव शंकर लाल, आशीष प्रताप सिंह, प्रकर्ष मालवीय प्रमुख थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular