फिरोजाबाद (हि.स.)। जनपद में अलग अलग थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत हुये सड़क हादसों में शनिवार को आयशर चालक सहित दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। वही, एक महिला सिपाही भी सड़क हादसे में घायल हो गयी।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के बोझिया कट के पास शनिवार को एक आयशर गाड़ी सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी। जिससे आयशर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना देख लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर पहुची थाना पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है और पोस्टमॉर्टम गृह में रखवाया है। यह जानकारी शव लाने वाली थाना पुलिस ने दी है। मृतक की पहचान इमरान (21) पुत्र शाहिद खान निवासी चौमुखी कला, थाना तिजौरा, अलवर राजस्थान के रूप में की गई है। पुलिस ने सूचना मृतक के परिजनों को भेज दी है।
वही, दूसरा हादसा थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के एटा रोड पर हुआ। जिसमें थाना जसराना क्षेत्र के मोहम्मदपुर खेरिया निवासी मोनू (35) पुत्र प्रमोद कुमार मोरसाईकिल पर सवार होकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान थाना शिकोहाबाद क्षेत्र एटा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव खंदी में गिर पड़ा। जिससे वह कीचड़ में सन गया था। थाना पुलिस को जानकारी हुई तो वह शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल लेकर आई है। यह जानकारी मृतक के भतीजे दीपक ने जिला अस्पताल में दी है।
थाना रसूलपुर क्षेत्र अन्तर्गत ई-रिक्सा पलटने से महिला पुलिसकर्मी सरोज देवी पत्नी सुरेश चन्द्र घायल हो गयी। महिला सिपाही ने बताया कि उसकी ड्यूटी रसूलपुर थाने में थी। लेकिन उसकी ड्यूटी महिला थाने में लगा दी थी। जिसके कारण वह वहां जा रही थी तभी हादसा हो गया।
UP News : सड़क हादसों में चालक सहित दो की मौत, महिला सिपाही घायल
RELATED ARTICLES
