Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : महिला की गला रेतकर हत्या, घर में मिला शव

UP News : महिला की गला रेतकर हत्या, घर में मिला शव

– पति ने लगाया गांव के ही युवक पर हत्या का आरोप
फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना शिकेाहाबाद क्षेत्र के गांव नगला हैंडल में शनिवार को एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप गांव के ही एक युवक पर है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है और मामले की जांच में जुट गई है।  शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला हैंडल निवासी पप्पू ई-रिक्सा चलता है। वह रोजाना की तरह शनिवार को भी ई-रिक्सा चलाने के लिये घर से निकल गया। घर पर उसकी पत्नी कविता (30) थी। बताया जाता है कि वह खाना खाने जव घर लौटा तो उसकी पत्नी उसे मृत अवस्था में घर में पड़ी मिली। यह देख वह सन्न रह गया। चीख पुकार मचने पर ग्रामीणों की भारी संख्या में भीड़ जमा हो गयी। 
सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गयी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजा है। इधर, घटना की गम्भीरता को देखते हुये एसएसपी अजय कुमार व एसपी ग्रामीण राजेश कुमार भी तत्काल मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली है। इधर डाॅग स्कायड टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाये है। 
इस सम्बंध में एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि एक महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि एक महिला मृत पड़ी है। मृतक महिला का पति ई-रिक्सा चलाते है। मृतका के पति ने तहरीर दी है। जिसमें एक व्यक्ति को नामजद कराया गया है। जो गांव का ही व्यक्ति है। जिसकी महिला से जान पहचान थी। यह बात भी सामने आयी है। तत्काल मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी के लिये टीमों का गठन किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जायेगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular