कानपुर (हि.स.)। नए साल के अवसर पर कानपुर प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में दो दिन के भीतर तकरीबन 23 हजार दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया है। हालांकि बीते नए साल 2020 के अनुपात इस वर्ष दर्शकों की संख्या कम रहीं, लेकिन कोविड-19 महामारी की जंग को देखते हुए यह संख्या अधिक ही मानी जायेगी।
कानपुर प्राणि उद्यान के सहायक वन सरंक्षक एके सिंह ने शनिवार को यह बताया कि नए वर्ष को देखते हुए हमारी टीम ने विभागीय स्तर पर सारी तैयारियां एक दिन पहले से ही पूरी कर ली थी। कोरोना माहमारी को देखते हुए यहां के प्रशासनिक अधिकारियों ने चिड़ियाघर में आने वाले दर्शकों के लिए सेनिटाइजेशन की भी व्यवस्था मुख्य द्वार पर की थी। मॉस्क के बगैर किसी भी दर्शकों को चिड़ियाघर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा था।
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किए पुख्ता इंतजाम
कानपुर प्राणि उद्यान में आने वाले दर्शकों की सुरक्षा की दृष्टि से चिड़ियाघर में मौजूद कर्मचारियों के अलावा 25 स्टॉप बाहर से और 25 पुलिस विभाग की टीम को तैनात किया गया था। यहां पर लोगों को चिड़ियाघर में प्रवेश करने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो सके, इसका भी विशेष ध्यान रखा गया था। महिलाओं की सुरक्षा का भी इंतजाम किया गया था।
23 हजार दर्शकों ने किया वन्य जीवों का दीदार
सहायक वन सरंक्षक एके सिंह ने बताया कि इस वर्ष 2021 में दो दिन के भीतर 23 हजार दर्शकों ने चिड़ियाघर में वन्य जीवों का दीदार किया है। पिछले वर्ष 26 हजार की संख्या में भीड़ जुटी थी, लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार जो संख्या चिड़ियाघर में पहुंची है वो संख्या अधिक ही मानी जायेगी।
