Sunday, September 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : सेक्स रैकेट संचालन का आरोपित व्यापारी नेता गिरफ्तार

UP News : सेक्स रैकेट संचालन का आरोपित व्यापारी नेता गिरफ्तार

मेरठ (हि.स.)। सेक्स रैकेट संचालन के आरोपित शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी नेता व होटल मालिक विनोद अरोड़ा को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पिछले एक साल से वह पुलिस को चकमा दे रहा था। 

एएसपी कैंट सूरज राय ने बताया कि पुलिस ने वर्ष 2019 में दर्ज हुए एक मामले में व्यापारी नेता और साहिल होटल के मालिक विनोद अरोड़ा को गिरफ्तार किया है। 2019 में एएचटीयू की टीम ने सेंट्रल मार्केट में स्थित विनोद अरोड़ा के साहिल होटल पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। इस दौरान पुलिस ने कुछ युवक और युवतियों को आपत्तिजनक हालत में दबोचा था। इस मामले में पकड़े गए सभी आरोपितों सहित होटल मालिक विनोद अरोड़ा के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपित की ऊंची पहुंच और अधिकारियों से दोस्ती के चलते पुलिस विनोद अरोड़ा के गिरेहबान पर हाथ डालने से कतराती रही। पूरे लॉकडाउन के दौरान व्यापारी नेता विनोद अरोड़ा सेंट्रल मार्केट चैराहे पर पुलिसकर्मियों के साथ ही खड़ा हुआ बतियाता नजर आता था। आनन-फानन में हुई विनोद अरोड़ा की गिरफ्तारी को सेंट्रल मार्केट की व्यापारी राजनीति में चल रही उठापटक से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular