UP News : शुक्रवार को मिले दर्जन भर कोरोना संक्रमित

प्रादेशिक डेस्क

गोरखपुर। संत कबीरनगर में शुक्रवार को 412 सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें 400 निगेटिव और 12 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इस तरह से जिले में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर अब 496 हो गई है। बढ़ती संख्या से जनपद के लोगों में कोरोना के प्रति भय बढ़ता जा रहा है। दूसरी तरफ शुक्रवार को 12 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। जनपद में सर्वाधिक नाथनगर ब्लाक में चार, बेलहरकला ब्लाक में तीन, हैंसर बाजार ब्लाक में दो, खलीलाबाद ब्लाक में दो तथा बघौली ब्लाक में एक मरीज मिले है। इन सभी पॉजिटिव मरीजों को उपचार के लिए सेंट थामस इंटर कालेज-खलीलाबाद के कोरोना एल वन वार्ड में भर्ती किया जाएगा। जिले में अब तक सात लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। अब तक कुल संक्रमितों में 292 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं 197 पॉजिटिव मरीजों का कोरोना वार्ड में अब भी उपचार चल रहा है।

error: Content is protected !!