Gonda News : दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, कई जख्मी

संवाददाता

गोण्डा। जिले कटरा बाजार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम निंदूरा में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में कई लोग जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया। उपद्रव करने वाले अधिकांश लोग मौके से फरार हो गए।
बताया जाता है कि आगामी पंचायत चुनाव व पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद दोनो पक्षों में हुये विवाद में जमकर ईंट पत्थर चले, जिससे गांव मे अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। करीब एक घण्टे तक कर्नलगंज से हुजूरपुर रोड पर यातायात तक बाधित रहा। ग्राम निंदुरा के पूर्व प्रधान मसीदुल हसन खां और उसी गांव के नईमुद्दीन में वर्चस्व की जंग चल रही है। बीते दिनों कर्नलगंज बाजार में सुक्खा पुरवा के पास भी विवाद हो चुका है। उसी मामले में पंचायत चुनाव को लेकर एक बार फिर दोनो गुट आमने सामने आ गये। दोनों पक्षो के करीब सौ से अधिक लोगों के बीच जमकर ईंट पत्थर चला। इस घटना के बाद मार्ग से निकलने वाले लोगों व आसपास के गांवों में अफरा तफरी मच गई। लोग दुकानों को बंद करके भागने लगे। मौके पर सीओ कृपाशंकर कनौजिया, थानाध्यक्ष कटरा बाजार, कोतवाल करनैलगंज, थानाध्यक्ष कौड़िया पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में करते हुए दोनों पक्षो से करीब 12 लोगों को हिरासत में लिया। गांव में शांति व्यवस्था के तहत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी कृपाशंकर कनौजिया ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!