मेरठ (हि.स.)। उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने नगर निगम में प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्यों ने नगर आयुक्त के नाम दस सूत्री ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं की समाधान की मांग की।
संगठन के संस्थापक पंडित आशु शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को व्यापारियों ने जिला अस्पताल से नगर निगम कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। इसके बाद नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया। आशु शर्मा ने आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारी व्यापारियों से ही सबसे अधिक टैक्स वसूल रहे हैं। इसके बावजूद हर तरह से व्यापारियों का ही उत्पीड़न किया जा रहा है। पॉलिथीन के नाम पर व्यापारियों के चालान काटे जा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि पॉलीथिन पर प्रतिबंध है तो सरकार पॉलिथीन की मैन्युफैक्चरिंग क्यों नहीं बंद कराती? व्यापारियों ने नगर आयुक्त से व्यापारियों द्वारा नगर निगम को दिए जा रहे टैक्स का हिसाब मांगा। इसी के साथ अपना दस सूत्री ज्ञापन सौंपते हुए व्यापारियों की समस्याओं का समाधान ना होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
UP News : व्यापारियों ने किया नगर निगम पर प्रदर्शन
RELATED ARTICLES
