Wednesday, April 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : कुख्यात बद्दो के गुर्गों की अवैध मार्केट पर चला...

UP News : कुख्यात बद्दो के गुर्गों की अवैध मार्केट पर चला एमडीए का बुलडोजर

मेरठ (हि.स.)। टीपी नगर थाना क्षेत्र में कुख्यात बद्दो के गुर्गों की अवैध मार्केट को मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) की टीम ने बुधवार को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान पुलिस और प्राधिकरण अधिकारियों को देख निर्माणकर्ता विरोध की हिम्मत नहीं जुटा सके। 
मेरठ विकास प्राधिकरण के जोनल अधिकारी धीरज सिंह ने बताया कि टीपी नगर के मोदी पार्क के पास पार्क की जमीन पर कब्जा करके सात दुकानों का निर्माण किया गया था। इस मामले में निर्माणकर्ता को पहले भी कई बार नोटिस दिए गए थे। लेकिन, निर्माणकर्ता द्वारा सही जवाब ना दिए जाने पर बुधवार को प्राधिकरण की टीम ने इस मार्केट को ध्वस्त कर दिया। 
बताते चलें कि कुछ दिनों पूर्व ढाई लाख के इनामी कुख्यात बदन सिंह उर्फ बद्दो की कोठी के ध्वस्तीकरण के बाद यह मार्केट भी चर्चा में आया था। यह मार्केट बद्दो के गुर्गों द्वारा पार्क की जमीन पर कब्जा करके बनवाया गया था। मार्केट के मालिक गौरव ने एमडीए की कार्रवाई को गलत बताया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular