उन्नाव (हि.स.)। अजगैन थाना पुलिस ने शनिवार को सोनिक मोड़ के पास से एक शातिर बदमाश को दबोचा है। उस पर 12 हजार रुपये का इनाम घोषित था। अभियुक्त के पास से अवैध तमंचा 12 बोर मय चार जीवित कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त रुस्तमपुर गांव निवासी संजय शातिर किस्म का जालसाज है। वह बीजा बनवाने व विदेश भेजने का लालच देकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करके रुपये ठगी करता है। पकड़ा गया अभियुक्त अपराधिक कार्यो में लिप्त है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए 12 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था। अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा जा रहा है।
UP News : विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला 12 हजार का इनामी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
