– हत्या व जानलेवा हमला जैसे करीब डेढ़ दर्जन मुकद्मे हैं कामरान के खिलाफ
झांसी(हि.स.)। पुलिस के लिए नया वर्ष एक खास सफलता लेकर आया। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने 10 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि कुख्यात इनामिया हिस्ट्रीशीटर पर हत्या व जानलेवा हमले समेत करीब डेढ़ दर्जन मुकद्मे थे। इसकी जानकारी एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने पत्रकारों से साझा की।
दो दिन पूर्व कोतवाली निरीक्षक का कार्यभार संभालने वाले देवेश शुक्ला को सूचना मिली कि मुकरयाना निवासी कुख्यात अपराधी कामरान राइन कब्रिस्तान के पास मैरी जाने वाली सड़क के पास किसी बड़ी वारदात करने की फिराक में है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस बल के साथ निरीक्षक बताए गए स्थल पर जा पहुंचे। पुलिस टीम को देखते ही कामरान ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए उसे दबोच लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए।
एसपी सिटी बोले, टाॅप टेन अपराधियों में से एक है कामरानएसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि कामरान कोतवाली क्षेत्र में टॉप टेन अपराधी में से एक है। हिस्ट्री शीट के आधार पर उसके खिलाफ तकरीबन 17 मुकदमे दर्ज हैं। इन मुकद्मों में एनडीपीएस आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट मारपीट, अवैध शराब की बिक्री, गैंगस्टर एक्ट जैसे मामले शामिल हैं। कार्यवाही करने वालों में बड़ागांव गेट चैकी इंचार्ज रामकुमार सिंह, उन्नाव गेट चैकी इंचार्ज महाराज सिंह, जय गोविंद, भगवान सिंह, आशीष यादव, दीपांशु शामिल रहे।
UP News : मुठभेड़ में कब्रिस्तान के पास से दबोचा गया इनामिया हिस्ट्रीशीटर कामरान
RELATED ARTICLES
