Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : कांग्रेस ने आजादी के साथ देश को बनाने व...

Kanpur News : कांग्रेस ने आजादी के साथ देश को बनाने व विश्व पटल पर दिलायी पहचान : अजय कपूर

अन्नदाताओं को परेशान करने वाली सरकार को चुनाव में जवाब देगी जनता

कानपुर (हि.स.)। कांग्रेस ने आजादी के साथ देश को बनाने व संवारने का कार्य किया और देश को मजबूत कर उसे दुनिया के बड़े देशों की श्रेणी लाकर खड़ा किया। वर्तमान भाजपा सरकार में आज देश का हर नागरिक जनविरोधी कारगुजारियों से परेशान और आंदोलित है। किसानों को कृषि के काले कानून के जरिए बर्बाद किया जा रहा है। देश के लाखों करोड़ों युवा बेरोजगारी के शिकार हैं। वहीं गरीबों मजदूरों की परेशानियां न कोई सुनने वाला है न देखने नहीं वाला है। यह बातें शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक अजय कपूर ने किसान संदेश पद यात्रा के दौरान कहीं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अजय कपूर व महानगर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर शनिवार को किसान संदेश यात्रा निकाली गयी। किदवई नगर चौराहा से प्रारम्भ हुई संदेश यात्रा हनुमान मंदिर, साइट वन चौराहा, मार्बल मार्केट, एम ब्लॉक, ओ ब्लॉक, किदवई नगर सब्जी मंडी होते हुए बारा देवी चौराहा पर समाप्त हुई। पूर्व विधायक अजय कपूर ने कहा कि भाजपा सरकार अपने वादों को भूल गई है। आज प्रदेश में युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है। सरकार महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर खिलवाड़ कर रही है। रात में महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं अपने हक के लिए दिल्ली की सड़कों पर ठंड में किसान आंदोलित है, लेकिन सरकार की तानाशाही है कि वह अन्नदाताओं की मांग को नहीं मान रही। अन्नदाताओं को परेशान करने पर वाली सरकार को देश आईना जरुर दिखाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार निजीकरण पर ज्यादा विश्वास रखती है। अच्छे दिन का वादा करने वाली सरकार ने ऐसे दिन ला दिए हैं कि लोग परेशान हो गए हैं। इस मौके पर शहर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री, पार्षद कमल शुक्ल बेबी, पार्षद इरफान खान, दिनेश पांडेय, संजीव मिश्रा मौजूद रहें।हिटलरशाही पर अमादा है सरकार
महानगर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी है, लेकिन भाजपा सरकार पूरे देश की आवाज दबा कर हिटलर शाही पर अमादा है। उन्होंने कहा कि हम गांधी के मानने वाले लोग हैं। हम न दबगे, न डरेंगे बल्कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों और कारगुजारियों का डट कर विरोध करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular