Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : अंतरराष्ट्रीय शूटर ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर मानहानि...

UP News : अंतरराष्ट्रीय शूटर ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर मानहानि का वाद दाखिल, सुनवाई 11 को

सुलतानपुर(हि. स.)। अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह अपने अधिवक्ता के साथ शनिवार को दीवानी न्यायालय के एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के विरूद्ध मानहानि का वाद दाखिल कराने के लिए वाद दाखिल किया है।

इस मामले और पूर्व में वर्तिका द्वारा 23 दिसम्बर 2020 को दायर कराए गए परिवाद में कोर्ट ने शनिवार को फिर से सुनावई की है। काफी देर की सुनवाई के बाद स्पेशल जज पीके जयंत ने दोनों मामलों में 11 जनवरी की तिथि नियत की है। इस दौरान दीवानी न्यायालय के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा दिखा ।

वर्तिका सिंह अपने अधिवक्ता के साथ पहले कोर्ट में गई, कोर्ट की कार्यवाही पूरी होने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की । उन्होंने कहा कि 23 दिसम्बर को दायर परिवाद में आज उसने कोर्ट में एविडेंस सम्मिट कर दिया हैं। हमने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर मानहानि का केस दायर किया है। उन्होंने देश के सामनें ये कहा है कि, ’मेरा सीधा सम्बंध कांग्रेस पार्टी से है। जबकि मैंने माननीय न्यायालय में सारे प्रमाण दे दिए हैं कि मेरा किसी से कोई सम्बंध नहीं है। मैं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हूं, मैंने देश को रिपेजेन्ट किया है। मैं राष्ट्रपति पदक से सम्मानित हूं।’ मेरी छवि को स्मृति ईरानी ने देश और मीडिया के सामनें बदनाम करने की कोशिश की है। वो मुद्दे की बात नहीं कर रही हैं। 

वर्तिका ने दावा किया है कि, केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव द्वारा मुसाफिरखाना कोतवाली में 23 नवम्बर 2020 को कराई गई प्राथमिकी से एक महीने पहले उसने स्मृति ईरानी, राजनाथ सिंह को स्वयं के साथ हुए भ्रष्टाचार से जुड़े मामले का शिकायती पत्र दिया था। वर्तिका का आरोप है कि, स्मृति ईरानी ने कहा था कि पैसे ले लो और चली जाओ। मेरा सवाल है कि उनसे जब मैंने पैसे दिए नहीं तो ले क्यों लूं?

वर्तिका के खिलाफ पूर्व में दर्ज है मुकदमा 

23 नवम्बर को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के निजी सचिव विजय गुप्ता की तहरीर पर मुसाफिरखाना कोतवाली में वर्तिका सिंह व एक अन्य के विरूद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। विजय गुप्ता का आरोप था कि, “वर्तिका ने कूट रचना कर पत्र लिखकर मेरे विरूद्ध निराधार व असत्य आरोप लगाकर मानसिक रूप से परेशान करने व सामाजिक छवि को क्षति पहुंचाने का प्रयास किया।  इसी क्रम में 28 दिसम्बर को मुंशीगंज थाने में कालिका प्रसाद मिश्र एडवोकेट की तहरीर पर पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी (अधिनियम) 67 के तहत वर्तिका के खिलाफ केस फाइल किया था। 
वहीं, 25 दिसंबर को तीन दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंची स्मृति ईरानी ने इस पूरे प्रकरण पर दौरे के दूसरे दिन चुप्पी तोड़ते हुए मीडिया से कहा था कि इस प्रकरण (वर्तिका सिंह केस) में फर्जीवाड़े के तीन मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं। भारत सरकार के उपक्रमों के आधार पर फर्जी दस्तावेज लिखे गए। साथ ही पहले से ही इस पर दो संदिग्ध अपराधों में एफआईआर अयोध्या और लखनऊ में दर्ज है। उन्होंने ये भी कहा था कि ‘एक बार फिर कहती हूं अमेठी कांग्रेस का गढ़ रहा था, लेकिन अगर कांग्रेस पार्टी को मुझ पर कटाक्ष करना है, तो कम से कम ऐसे प्यादे खड़े ना करें जिनका डायरेक्ट संबंध गांधी खानदान से है।’

 

RELATED ARTICLES

Most Popular