Monday, August 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : वाहन चोरों के गिरोह का पर्दाफाश, तीन धरे गए

UP News : वाहन चोरों के गिरोह का पर्दाफाश, तीन धरे गए

देवेश शर्मा

इटावा। एसओजी टीम व थाना फ्रेण्डस कालोनी पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के 03 सदस्यों को अवैध असलहे व 02 चोरी की गाडी सहित गिरफ्तार किया गया। सत्येन्द्र सिंह प्रभारी एसओजी इटावा मय टीम,वीके सिंह प्रभारी सर्विलांस इटावा मय टीम और प्रमोद कुमार शुक्ला प्रभारी निरीक्षक थाना फ्रेण्डस कॉलोनी मय टीम ने चेकिंग के दौरान आरिश खान पुत्र बाबूद्दीन निवासी बैलमपुरी जसराना जिला फिरोजाबाद, सोनू उर्फ छविराम दिवाकर पुत्र राकेश कुमार दिवाकर निवासी मोहल्ला ऊंचा सब्जी मण्डी के पास जसराना फिरोजाबाद, रिजवान पुत्र मो. रियाजुद्दीन निवासी शीशपुरी जसराना फिरोजाबाद को गिरफ़्तार किया गया। इनके पास से 01 सेन्ट्रो कार यूपी नम्बर 83 एच 6557 (चोरी की हुयी), 01 ईको कार यूपी नम्बर 83 एएफ 3809 (चोरी की हुयी), 01 तमंचा 315 बोर, 01 तमंचा 12 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01जिन्दा कारतूस 12 बोर, 01 अवैध चाकू बरामद किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular