Tuesday, June 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआंचलिक पत्रकार एशोसिएशन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत

आंचलिक पत्रकार एशोसिएशन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत

देवेश शर्मा

इटावा। आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री अवनीश कुमार की संतुति पर प्रदेश अध्यक्ष अरविंद मिश्रा के द्वारा पत्रकार आलोक त्रिपाठी उर्फ लालू पंडित को इटावा जिला ईकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया। जिला ईकाई का अध्यक्ष बनाये जाने पर क्षेत्रीय लोगों द्वारा आलोक त्रिपाठी का बकेवर कस्बा के मुख्य चौराहे पर जोरदार स्वागत किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन से नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी उर्फ लालू को बनाये जाने पर कस्बा बकेवर के वरिष्ठ पत्रकार मनोज तिवारी, देवेश शर्मा, रवि कुमार, राम जी तिवारी द्वारा आलोक त्रिपाठी को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष से अपेक्षा की है कि वह ग्रामीण पत्रकारों के हित मे संघर्ष रत रह कर उनके अधिकारों को दिलाएगें और आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन को मजबूती प्रदान करेगें। वहीं कस्बा बकेवर के व्यापार मण्डल अध्यक्ष शीलू शर्मा,अनुज तिवारी, आलोक पोरवाल, कार्तिक तिवारी सम्पूर्णानन्द पोरवाल, लक्ष्मीकान्त पोरवाल, रितेश पोरवाल, अभय प्रताप द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुऐ आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन से नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी को मुख्य चौराहे पर फूलमाला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular