Thursday, August 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : रतिराम हत्याकांड में भाइयों समेत तीन लोग गिरफ्तार, लाइसेंसी...

UP News : रतिराम हत्याकांड में भाइयों समेत तीन लोग गिरफ्तार, लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद

शाहजहांपुर (हि.स.)। बंडा पुलिस ने रतिराम हत्याकांड में दो भाइयों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित की लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद की है। जिससे रतिराम की गोली मारकर हत्या की गई थी। 
क्षेत्राधिकारी पुवायां नवनीत कुमार ने रविवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बीते शुक्रवार को बंडा क्षेत्र के गांव गुनाह खमरिया में ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए विवाद में चिल्हौटा निवासी रजनीश ने गुनाह खमरिया निवासी रतिराम की अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई सुरेन्द्र सिंह ने छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मामले की जांच कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक ने हत्यारोपित रजनीश उर्फ मुल्लन उसके भाई संदीप उर्फ नन्हें तथा शिवम को पूवायां रोड पर दलेलापुर बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रजनीश के कब्जे से लाइसेन्सी रिवाल्वर भी बरामद की जिससे रतिराम की हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular