Tuesday, April 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : यमुना नदी पार करते समय मजदूर की डूबकर मौत

UP News : यमुना नदी पार करते समय मजदूर की डूबकर मौत

हमीरपुर (हि.स.)। कुरारा क्षेत्र के उमराहट गांव में मजदूर की यमुना नदी में डूबकर मौत होने से भैया दूज के त्योहार में मातम छा गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। 

क्षेत्र के उमराहट गांव निवासी ऊदल निषाद (55) पुत्र छुटकू मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। ये चार पुत्रों व एक पुत्री का पिता था। ऊदल पिछले तीन दिन पहले यमुना नदी के रास्ते कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के कांटा गांव गया था। वहां से लौटते समय ये यमुना नदी पार करते समय गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गयी। परिजन इसकी खोजबीन करते रहे। लेकिन, कोई पता नहीं चल सका। 
घटना की सूचना हरौलीपुर पुलिस चौकी को दी गयी। पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद आखिरकार क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव के पास यमुना नदी किनारे ऊदल का शव ढूंढ निकाला। इस घटना से मृतक की पुत्री पूनम सदमे में है। गांव में भैया दूज का त्योहार भी नहीं मनाया गया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular