Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUp news: मायके पर रह रही पत्नी को फोन कर पति बोला...

Up news: मायके पर रह रही पत्नी को फोन कर पति बोला सॉरी, फांसी लगा दी जान


— शराब का लती था पति, आठ माह से मायके में रह रही थी पत्नी

कानपुर (हि.स.)। साढ़ थानाक्षेत्र में एक युवक मायके में रह रही पत्नी को फोन कर पहले सॉरी बोला फिर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
कोरथा गांव निवासी 43 वर्षीय रमजान फेरी लगाता था। परिवार में पत्नी नगमा दो बेटी व बेटे है। रमजान शराब का लती था। इसको लेकर उसकी पत्नी से बीते आठ माह पूर्व विवाद हुआ था। इसके बाद से पत्नी रमजान से झगड़कर झांसी अपने मायके रहने लगी थी। बुधवार देर रात रमजान ने पत्नी को फोन कर साॅरी बोला और कुछ देर बाद कमरे में जाकर पंखे से साड़ी सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह न जागने पर मां रूकसाना जब उसके कमरे गई तो घटना की जानकारी हुई। चीख पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। साढ़ थानाप्रभारी ने बताया कि पत्नी के मायके से न आने पर युवक ने आत्महत्या का कदम उठाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular