Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : ताजनगरी की सड़कों पर उतरे कोरोना योद्धा, ऑटो रिक्शा...

UP News : ताजनगरी की सड़कों पर उतरे कोरोना योद्धा, ऑटो रिक्शा चालकों के लिए रेंडम एंटीजन टेस्ट

 आगरा (हि.स.)|ताजनगरी में कोरोना से संक्रमितों के मामलों में कमी जरूर आई है, लेकिन अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है| स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए व्‍यापक स्‍तर पर अभियान छेड़ा है। इसी अभियान के अंतर्गत गुरुवार को शहर की सड़कों पर 60 टीमें भेजी गई हैं, जो लोगों की अचानक जांच कर रही हैं। आटो और रिक्शा चालकों के एंटीजन टेस्ट कराए गए। वहीं वृहद स्तर पर पर रेंडम एंटीजन टेस्ट की शुरुआत कर दी है|
 सीएमओ डा.आरसी पांडे ने बताया कि शहर से कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी लाने और उस पर नियंत्रण पाने के लिए व्यापक स्तर पर रैंडम टेस्ट की शुरुआत की गई है| शहर के विभिन्न चौराहों व भीड़ भाड़ वाली जगह पर एक साथ 60 टीमें छोड़ी गई है| जो रिक्शा और आटो चालकों के एंटीजन टेस्ट ले रही हैं। यह टीमें शाम तक सैंपल लेंगी। जिन लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आएगी उन्हें आइसोलेट किया जाएगा।  रैंडम एंटीजन टेस्ट के प्रभारी डा जनार्दन बाबू ने बताया कि ऐसे स्थानों पर एंटीजन टेस्ट कराए जा रहे हैं| जहां आटो और रिक्शा बड़ी संख्या में खड़े होते हैं। आज आगरा कैंट स्टेशन, सिकंदरा, भगवान टाकीज, बिजलीघर, खेरिया मोड, शाहगंज, रामबाग के अलावा अन्य जगहों पर भी एंटीजन टेस्ट किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular