Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराज्यपाल आनंदीबेन ने हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ‘ईद-मिलादुन्नबी’ पर बधाई दी

राज्यपाल आनंदीबेन ने हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ‘ईद-मिलादुन्नबी’ पर बधाई दी

लखनऊ (हि.स.)। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेशवासियों, विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ‘ईद-मिलादुन्नबी’ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के आनन्दमय एवं स्वस्थ जीवन की कामना की है।

राज्यपाल ने गुरुवार को अपने बधाई सन्देश में कहा है कि हजरत मोहम्मद साहब ने मानव को मानव से जोड़ने, आपसी भाईचारा एवं एकता की जो शिक्षा दी है, वह सभी के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
श्रीमती पटेल ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि सभी लोग कोरोना महामारी के परिप्रेक्ष्य में सामूहिक आयोजन एवं भीड़भाड़ से बचें तथा सामाजिक दूरी बनाते हुए मास्क का प्रयोग अवश्य करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular