Sunday, May 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : प्राचीन परंपराओं व आस्था से जोडने को हुआ करवा...

UP News : प्राचीन परंपराओं व आस्था से जोडने को हुआ करवा चौथ का अनूठा कार्यक्रम

बांदा (हि.स.)। शहर के एक रेस्टोरेंट मे महिला हार्पर क्लब ओल्ड के द्वारा महिलाओं के सबसे पवित्र त्योहार करवा चौथ पर एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गयी। कार्यक्रम इस कारण से भी अनूठा था क्योकि इसमें पारंपरिक त्योहार में आधुनिक चलन का भी समावेश करने पर चर्चा व प्रयोग किये गये जिससे नयी पीढी की नववधुएं भी अपनी प्राचीन परंपराओं व आस्थाओं से जुडी रह सकें। 

महिला हार्पर क्लब ओल्ड की महासचिव श्रीमती संतोष गुप्ता ओमर ने जानकारी देते हुए बताया कि अक्सर परिवारों मे यह देखने मे आ रहा है कि आधुनिक रंग ढंग मे पढी लिखी पीढी प्राचीन परंपराओं व त्योहारों मे रूचि नही लेती अगर थोडे बहुत संकोच मे तीज त्योहार व पूजा पाठ मे शामिल भी होती है तो उसमें आस्था कम व औपचारिकता ज्यादा होती है। यही सब देखते हुए महिला हार्पर क्लब की सदस्यो ने करवा चैथ जैसे त्योहार को भी पारंपरिक व आधुनिकता का समावेश करते हुए अनूठे ढंग से मनाने का फैसला किया। इसी सिलसिले मे यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उन्होंने बताया कि करवा चौथ के इस कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिये क्लब की ही सदस्य व एसीडी स्टूडियो की निदेशक निशा गुप्ता के द्वारा करवा चैथ मे प्रयोग होने वाली सामग्रियों को बडे आकर्षक रूप मे बनाया यह सब क्लब की सभी सदस्यों को इतना पसंद आया कि सबने इसे अपने व परिवार के सदस्यों के लिये बनाने का आर्डर भी दिया ।इसके कारण इस कार्यक्रम मे भी चार चांद लग गये।
क्लब की कार्यकारी अध्यक्ष व वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमती आशा सिंह ने कार्यक्रम पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि गीत -संगीत -नृत्य व मनोरंजक खेलो के साथ सामूहिक रूप से जिस प्रकार करवा चैथ जैसे त्योहार को नया आकर्षण दिया वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि महिला हार्पर क्लब पहले भी हरियाली  तीज,नवरात्रि, होली मिलन,लोहड़ी, व नववर्ष  को हर बार अलग अलग अंदाज मे आयोजित करता रहा है जिसमे महिलाएं बढचढ कर हिस्सा लेती हैं।
रंगारंग कार्यक्रमों से भरपूर इस अनूठे आयोजन मे सुधा सिंह, नूतन गुप्ता, नेहा अग्रवाल, निधि गुप्ता सुधा गुप्ता,सुनीता पटेल, प्रियंका भारद्वाज, मानसी मिश्रा .अरुणा मनी अर्पिता विजयलक्ष्मी  सीमा नंदा सुनीता शर्मा संगीता सावित्री सिंह मिली गीता ज्योति लवली मंजुषा निशा निगम.आदि महिला हार्पर कल्ब ओल्ड परिवार के सभी महिलाओं ने बढचढ कर हिस्सा लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular