Saturday, June 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : नदी में डूबने से युवक की मौत

UP News : नदी में डूबने से युवक की मौत

फिरोजाबाद (हि.स.)। थाना नारखी क्षेत्र अन्तर्गत रविवार को पैर फिसलने के कारण नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है।

थाना नारखी क्षेत्र के गांव चिलासनी निवासी चिनई (18) पुत्र राजपाल सिंह रविवार को पानी लेने गया था। बताया जाता है कि तभी अचानक उसका पैर फिसल गया, जिसके कारण वह नदी में डूब गया। चिनई को नदी में डूबता देख आस पास के लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद उसे किसी तरह वाहर निकाला गया और परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आये। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular