Wednesday, May 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : डायट प्रवक्ताओं को वापस राजकीय विद्यालयों में दी तैनाती

UP News : डायट प्रवक्ताओं को वापस राजकीय विद्यालयों में दी तैनाती

प्रादेशिक डेस्क

प्रयागराज। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के अधीन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) तथा उनकी इकाइयों में कार्यरत माध्यमिक संवर्ग के प्रवक्ताओं को उनके मूल पद पर कार्यमुक्त करते हुए राजकीय इंटर कॉलेजों में बालक/बालिकाओं में समायोजन कर दिया गया है। जो madhyamikshiksha.upsdc.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। महिला व पुरुष संवर्ग में क्रमशः 70 व 25 शिक्षकों को वापस उनके मूल पद पर तैनाती दी गई है। अपर शिक्षा निदेशक राजकीय डॉ. अंजना गोयल ने सभी प्रवक्ताओं को निर्देशित किया है कि उक्त वेबसाइट से अपने समायोजन के पत्र की प्रति को प्राप्त करते हुए समायोजित विद्यालय में कार्यभार करके निदेशालय को सूचित करें। हालांकि कुछ प्रवक्ताओं की याचिकाएं हाईकोर्ट में लंबित होने के कारण उनका समायोजन आदेश जारी नहीं हो सका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular