गाजियाबाद (हि.स.)। कोरोना के मामले बढ़ने पर बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. अजय शंकर पांडेय ने संयुक्त जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को पूरी तैयारी से कोरोना का मुकाबला करने की हिदायत दी।
जिलाधिकारी डॉ. अजय शंकर पांडेय ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि जिले में बढ़ रहे कोविड-19 मामलों को देखते हुए पूरी तैयारी रखें। कंटेनमेंट जोन, निगरानी समितियों, मेडिकल स्टोर, निजी चिकित्सा केंद्रों के सर्विलांस को प्रभावी बनाए। जिलाधिकारी ने कहा कि बस अड्डोें, रेलवे स्टेशनों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। जिलाधिकारी ने संयुक्त जिला अस्पताल का निरीक्षण करके पूरी तरह तैयार रहने की हिदायत दी। संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय तेवतिया ने बताया कि कोविड-19 को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। एक अप्रैल से पूरा अस्पताल कोविड-19 अस्पताल के रूप में तैयार कर दिया जाएगा।
