Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : एंबुलेंस में शव लेकर पहुंचे संजय मोतला के परिजन,...

UP News : एंबुलेंस में शव लेकर पहुंचे संजय मोतला के परिजन, जमकर हंगामा

मेरठ (हि.स.)। अधिवक्ता खुदकुशी कांड के आरोपित संजय द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला तूल पकड़ लिया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को एंबुलेंस में लेकर परिजन दौराला थाने पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अधिवक्ता के बेटों सहित पांच व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर दी है।

गंगानगर निवासी अधिवक्ता ओमकार तोमर ने खुदकुशी कर ली थी। अधिवक्ता के परिजनों ने भाजपा विधायक दिनेश खटीक सहित 14 व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार की देर रात आरोपित संजय मोतला ने अपने खेत में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। संजय ने अपने सुसाइड नोट में वकील ओमकार तोमर के बेटे दिनेश और लव सहित दिव्य उर्फ गुड्डू और शिव कुमार को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। 
गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेंस में संजय की लाश लेकर परिजन दौराला थाने पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने वकील के सुसाइड नोट पर तो तत्काल संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। लेकिन संजय के सुसाइड नोट पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। बाद में अधिकारियों ने लोगों को समझाते हुए वापस भेजा। संजय के भाई ने इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ अपने भाई को खुदकुशी के लिए मजबूर करने की तहरीर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular