Friday, April 24, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई इलाहाबाद बैंक की CBS एकीकरण प्रक्रिया

Gonda News:सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई इलाहाबाद बैंक की CBS एकीकरण प्रक्रिया

इंडियन बैंक के एमडी ने अधिकारियों कर्मचारियों को दिया धन्यवाद

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। इंडियन बैंक ने 15 फरवरी को समेकित सीबीएस प्लैटफॉर्म को सफलतापूर्वक लाइव कर दिये जाने की घोषणा की थी। इसके फलस्वरूप इलाहाबाद बैंक का इंडियन बैंक में विलय एक अप्रैल 2020 के प्रभाव से लागू हो जाएगा। सीबीएस एकीकरण की यह प्रक्रिया सप्ताह के अंत में 13 और 14 फरवरी के दौरान समय पर सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई है। 15 फरवरी को प्रातः नौ बजे से शाखाओं एवं ग्राहकों के लिए सीबीएस एवं सभी चैनल उपलब्ध करवाए गए हैं। सभी शाखाओं एवं चैनलों में यह एकीकृत सीबीएस बिना किसी समस्या के चल रहा है। यह सीबीएस उपलब्ध करवाने वाले टीसीएस द्वारा बृहत स्तर पर किया गया विलय था, जिसमें पूर्ववर्ती इलाहाबाद बैंक की 3000 से अधिक शाखाओं एवं सभी चैनलों को सहज रूप से इंडियन बैंक के डाटाबेस में माइग्रेट किया गया था। दोनों बैंकों के ग्राहकों की खाता संख्या एवं मोबाइल व इन्टरनेट बैंकिंग के लॉगिन क्रेडेंशियल्स में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। पूर्ववर्ती इलाहाबाद बैंक के ग्राहक इंडियन बैंक की मोबाइल बैंकिंग ऐप इंडओएसिस पर माइग्रेट कर दिये गए हैं। वे अपने मौजूदा क्रेडेंशियल्स का उपयोग कर मोबाइल बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। प्रौद्योगिकी मंच के सफल एकीकरण की घोषणा करते हुए इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुश्री पद्मजा चुन्डूरू ने कहा, ‘यह हमारी समामेलन प्रक्रिया’ प्रोजेक्ट संगम का अंतिम चरण है। विलय की घोषणा के तुरंत बाद इस प्रक्रिया में हमने कोविड के दौरान गंभीर चुनौतियों का सामना किया, लेकिन क्षेत्र कार्यालयों और कॉरपोरेट कार्यालय से हमारी टीमों के दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता ने यह कर दिखाया। टीसीएस (तकनीकी सहयोगी) और डेलोइट (विलय सलाहकार) के समर्थन और सहयोग तथा जिस तरह से उन्होंने हमारी टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया, उससे यह संभव हुआ। हमने अपने ग्राहकों को इस दौरान सभी जानकारी दी थी और यह सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी कि हम अपने मूल्यवान ग्राहकों को अच्छी सेवा प्रदान कराते रहेंगे। हम अपने ग्राहकों को हमारी समामेलन प्रक्रिया में समर्थन और सदभावपूर्ण सहयोग के लिए धन्यवाद देते हैं।’ यह जानकारी इंडियन बैंक के मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक रविराज ने दी।

यह भी पढें :कलेक्टर की हत्या कर फजल अली ने की थी बगावत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular