UP News : अधिवक्ता परिषद् उप्र इलाहाबाद हाईकोर्ट इकाई का पुनर्गठन

वीपी श्रीवास्तव अध्यक्ष और अजय मिश्रा महामंत्री मनोनीत

प्रयागराज (हि.स.)। अधिवक्ता परिषद उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद हाईकोर्ट इकाई का पुनर्गठन सोमवार को किया गया। अधिवक्ता परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष एवं अधिवक्ता रमेश चंद्र सक्सेना ने वरिष्ठ अधिवक्ता वी.पी श्रीवास्तव को हाईकोर्ट इकाई का अध्यक्ष घोषित किया है। जबकि हाईकोर्ट बार एसोशिएशन के उपाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र को महामंत्री मनोनीत किया गया है।  प्रयागराज से मनोज कुमार सिंह, गौरव तिवारी, कुलदीप सिंह चौहान, विजय द्विवेदी, पहल सिंह चौहान, पवन कुमार तिवारी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है। इकाई में रवीन्द्र नाथ ओझा, आलोक मिश्रा, हरिशंकर रजक, शरद चंद्र सिंह, अविनाश चंद्र श्रीवास्तव, ज्योति कुमार सिंह उपाध्यक्ष नामित किये गए हैं। सत्य प्रकाश सिंह कोषाध्यक्ष एवं मंत्री अतुल शाही, मनोज कुमार, प्रदीप शर्मा, तेजस्वी मिश्रा, सौम्या श्रीवास्तव, साधना सिंह बनाये गए। कार्यकारिणी सदस्य राम अवध सरोज, मुनेश कुमार उपाध्याय, मनोज मिश्रा, राम प्रकाश विश्वकर्मा, शिवमूर्ति कुशवाहा, राजेन्द्र पाल सिंह, संतोष श्रीवास्तव, आशीष मणि त्रिपाठी, सुरेन्द्र नाथ मिश्रा, देवेन्द्र कुमार तिवारी, रमेश पुण्डीर, सुरेश द्विवेदी, पुष्कर मिश्रा, धर्मेन्द्र प्रसाद सिंह, राकेश तिवारी, गौरव गुप्ता, करुणाकर सिंह, चंद्र प्रकाश यादव, श्रवण कुमार सिंह, उत्पल निषाद, पंकज श्रीवास्तव, सुदर्शन सिंह, सुभ्रा सिंह, धीरेन्द्र प्रताप सिंह यादव, अनीता सिंह, सौरभ शुक्ला, सभाजीत यादव, अनुपम त्रिपाठी, प्रशान्त द्विवेदी, सूर्य प्रकाश मौर्य, मानव चौरसिया, मृगांक शेखर सिंह, तेज ओमप्रकाश गुप्त, मनीषा सिंह, ज्योति बाला, विवेक शुक्ला, विधु प्रकाश पाण्डेय, अनुपम कुलश्रेष्ठ और सुनील शर्मा बनाए गये। इसी तरह केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण में लाल मणि सिंह को संयोजक तथा मनीष कुमार यादव को सह संयोजक नामित किया गया। कर अधिवक्ता संघ में रवि शंकर पाण्डेय को संयोजक और शशांक केसरवानी को सह संयोजक घोषित किया गया। 

अधिवक्ता परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अशोक मेहता ने बताया कि वी.पी श्रीवास्तव अधिवक्ता परिषद के गठन 1992 से ही बिना किसी दायित्व के राष्ट्र पुनर्निर्माण में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। राष्ट्रीय मंत्री सत्य प्रकाश राय ने कहा कि अधिवक्ता परिषद राष्ट्रवादी अधिवक्ताओं का विश्व का इकलौता सबसे बड़ा अराजनैतिक संगठन है। जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने की परिकल्पना को लेकर कार्य कर रहा है।
 मुख्य अतिथि अधिवक्ता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि अधिवक्ता परिषद न्यायपालिका में अच्छे ज्ञानवान न्यायधीश और विद्वान अधिवक्ताओं के निर्माण के लिए भी कार्य करता है। विभाग प्रचारक कृष्ण चंद्र ने कहा कि किसी भी संगठन के कार्य करने के लिए एक मजबूत इकाई का होना आवश्यक है। अधिवक्ता परिषद की वर्तमान इकाई एक नये कीर्तिमान को स्थापित करने की क्षमता रखती है। अतिथि परिचय प्रदेश महामंत्री शीतल ने कराया। कार्यक्रम का संचालन विवेक शर्मा ने किया। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी के आमंत्रित सदस्य अरुण कुमार गुप्त, विक्रम शाह सिसोदिया, विवेक शर्मा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शेष मणि मिश्र, अखिलेश मिश्र, रामेश्वर शुक्ल, नरेन्द्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!