प्रादेशिक डेस्क
लखनऊ। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को विधानसभा में पूर्वाह्न 11 बजे वित्तीय वर्ष 2020-21 का पांचवा बजट प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने रविवार को 10 कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर बजट 2021-22 को अंतिम रूप दिया। बजट प्रस्तुतीकरण का सीधा प्रसारण डीडी यूपी पर किया जाएगा। वित्त मंत्री ने बताया कि बजट 2021-22 पेपरलेस बजट होगा। बजट ‘उत्तर प्रदेश सरकार का बजट’ ऐप पर उपलब्ध होगा, जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में पहली पेपरलैस कैबिनेट बैठक सोमवार को होगी। इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट के मसौदे को मंजूरी दी जाएगी। इसके अलावा भारत के नियंत्रक व महालेखा परीक्षक के प्रतिवेदन (राजस्व) की रिपोर्ट पहले कैबिनेट से मंजूरी दिलाई जाएगी। विधानसभा में बजट पेश होने से कुछ घंटे पहले लोकभवन में कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। सभी मंत्री अपने अपने लैपटाप या आईपैड लेकर कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे। उनके कैबिनेट साफ्टवेयर में कैबिनेट एजेंडा, संबंधित निर्णयों की पत्रावली लोड होगी। मंत्री पासवर्ड के जरिए उसे देख सकेंगे और अपनी सहमति दे सकेंगे। चूंकि यह पहली पेपरलेस कैबिनेट है, इसलिए इसमें कई अन्य निर्णय लिए जाने की भी संभावना है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
