राज्य डेस्क
पटना। मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली किशोरी से गैंगरेप की घटना प्रकाश में आयी है। दरिंदगी की यह शर्मनाक वारदात राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र की है। जहां 20 फरवरी की देर शाम दीघा नहर स्थित एक होटल के कमरे में बारी-बारी से तीन युवकों ने किशोरी से रेप किया।
इस मामले में पीड़िता की ओर से महिला थाने में दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। नामजद आरोपितों में सूरज साव और कृष्ण कुमार सहोदर भाई हैं जबकि तीसरा श्रवण कुमार आरोपितों का ही दोस्त है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है, जबकि महिला थाने की पुलिस नामजद आरोपितों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बताया गया है कि किसी बात को लेकर 20 फरवरी को पीड़िता को उसकी मां ने डांटा था। इससे नाराज होकर वह शाम करीब साढ़े पांच बजे घर से निकली। रास्ते में उसे एक आरोपित अपनी बाइक पर बैठाकर दीघा नहर स्थित एक होटल में ले गया। होटल के कमरे में युवक का भाई तथा उसका दोस्त भी पहुंच गया। पीड़िता का आरोप है कि बंद कमरे में तीनों आरोपितों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। वह चीखती रही लेकिन दरिंदों ने उसकी एक भी नहीं सुनी। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपित होटल के कमरे से निकलकर भाग गए। बदहवाश हाल में किशोरी रोते-बिलखते हुये अपने घर आयी और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता के साथ परिजन दीघा थाने पहुंचे। जहां से पीड़िता को महिला थाने भेजा गया। महिला थाना प्रभारी आरती जायसवाल ने बताया कि पीड़िता के बयान और लिखित आवेदन के आधार पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। सोमवार को पीड़िता का मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 का बयान भी दर्ज कराया जाएगा।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
