Monday, July 13, 2026
HomeEditor PickUP में 182 PCS अधिकारियों का Transfer

UP में 182 PCS अधिकारियों का Transfer

गोंडा से हटाए गए चार अधिकारी, तीन अधिकारियों को मिली तैनाती

अतुल अद्वैत

गोंडा। यूपी सरकार चुनावी मोड में आ गई लगती है। एक जिले में लगभग तीन साल का कार्यकाल पूरा कर रहे एसडीएम रैंक के 182 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इस तबादले की जद में गोंडा जिले में तैनात चार अधिकारी आए हैं। इन्हें यहां से विभिन्न जिलों में भेजा गया है, जबकि तीन अधिकारियों को यहां तैनाती मिली है। शासन ने एसडीएम मनकापुर के पद पर तैनात अवनीश त्रिपाठी को महराजगंज, एसडीएम कर्नलगंज नेहा मिश्रा को आजमगढ़, नगरपालिका गोंडा के अधिशासी अधिकारी का प्रभार देख रहे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विशाल कुमार को सोनभद्र तथा अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विश्वमित्र सिंह को सिद्धार्थनगर भेजा है। गैर जनपद से गोंडा आने वाले अधिकारियों में बरेली से उदित पंवार, इटावा से कुमार सत्यमजीत तथा स्थानीय निकाय निदेशलय लखनऊ से सविता शुक्ला शामिल हैं।

नम्र निवेदन: सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com या हमारे Whatsapp चैनल https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है।

हमसे जुड़ें: न्यूज पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : अतुल अद्वैत, सम्पादक- हिंदुस्तान डेली न्यूज मोबाइल +91 8619730058

RELATED ARTICLES

Most Popular