Friday, April 24, 2026
Homeराज्यState News : चूड़ियां बेचने की आड़ में करता था ड्रग्स तस्करी,...

State News : चूड़ियां बेचने की आड़ में करता था ड्रग्स तस्करी, गिरफ्तार

नई दिल्ली (हि.स.)।  दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे बदमाश को दबोचा है जो पुलिस और आम आदमियों की आंखों में धूल झोंकने के लिए चूड़ियां बेचने का धंधा करता था। लेकिन उसका असली धंधा हेरोइन की तस्करी था। पुलिस ने आरोपी को दबोचकर उसके पास से एक किलो हेरोइन बरामद की है। बरामद हेरोइन की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपित की पहचान फिरोजाबाद, यूपी निवासी जावेद उर्फ सोनू उर्फ सुलेमानी भाईजान (45) के रूप में हुई है। आरोपित अपने दो प‌त्नियों के साथ दिल्ली के चांदबाग और वजीराबाद में रहता था। 2017 में बेटी की शादी के लिए पैरोल पर बाहर आने के बाद जावेद वापस पेश नहीं हुआ। दिल्ली की कोर्ट ने इसे भगोड़ा घोषित किया हुआ था।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त राकेश पावरिया ने बताया कि कुछ समय पूर्व पुलिस ने बिशन सिंह उर्फ नातिया नामक ड्रग्स सप्लायर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके पास से ढाई किलो हेरोइन बरामद की थी। बिशन से आरोपित जावेद का सुराग मिला। जिसके बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी पुश्ता रोड, झड़ौदा कलां के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी स्कूटी पर किसी को एक किलो हेरोइन सप्लाई करने आया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 1999 में वह फिरोजाबाद से दिल्ली बीए की पढ़ाई छोड़कर आया था। यहां आने के बाद वह वह खजूरी खास में एक महिला के मकान में रहा। उसने अपनी मकान मालकीन के साथ मिलकर नशे का धंधा शुरू कर दिया।बाद में उसने अपना अलग धंधा शुरू कर दिया। 2002 में जावेद ने शादी कर ली। इसके बाद वह नशीले पदा‌र्थ के साथ पकड़ा गया। 2006 में जेल से बाहर आने के बाद उसने दूसरी शादी कर ली। एक पत्नी वजीराबाद और दूसरी चंदबाद में रखकर वह रहने लगा। इस बीच 2015 में पुलिस ने उसे दोबारा पकड़ लिया। जेल में उसकी मुलाकात बिशन से हुई। 2017 में बेटी की शादी के लिए पैरोल मांगकर आरोपी बाहर आया और दोबारा पेश नहीं हुआ। पुलिस तभी से उसकी तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular