कहा-मुझे ठुकराया तो मार दिया, सुनाई घटना वाली रात की कहानी
राज्य डेस्क
पानीपत। हरियाणा की चर्चित मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की हत्या के पीछे जो वजह सामने आई है, वह चौंका देने वाली है। पुलिस की जांच में गिरफ्तार आरोपी सुनील ने कबूल किया है कि उसने सिम्मी को सिर्फ इसलिए मार डाला क्योंकि उसने उसे ठुकरा दिया और विशाल से शादी का फैसला लिया। यह ‘Simmi Chaudhary Murder’ केस अब एक जुनूनी प्रेम प्रसंग की रक्तरंजित परिणति बन गया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी सुनील ने बताया कि सिम्मी पहले से शादीशुदा थी, दो बच्चों की मां थी और तलाक के बाद जीवन में स्थायित्व की तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात सुनील से हुई। दोनों ने साथ नौकरी की और फिर दोस्ती बढ़ी। सुनील उसे पसंद करता था और शादी के लिए इच्छुक था। मगर जब सिम्मी को सुनील की शादी और दो बच्चों की बात पता चली तो वह पीछे हट गई।
यह भी पढ़ें: UP News: जगदंबिका पाल बने थे ’31 घंटे’ के CM!
पुलिस के अनुसार, इसके कुछ समय बाद सिम्मी ने विशाल नामक युवक से रिश्ता जोड़ा और उसका नाम अपने हाथ पर टैटू के रूप में गुदवा लिया। इस बात ने सुनील को भीतर तक तोड़ दिया। उसके अनुसार, यह ‘दिल पर छुरी’ चलने जैसा अनुभव था। उसने तय कर लिया कि सिम्मी को किसी और की नहीं होने देगा।
हत्या की साजिश की तैयारी सुनियोजित थी। सुनील ने अपनी कार में चाकू पहले से रख लिया था। 14 जून की रात वह जानबूझकर सिम्मी को अहर गांव में शूटिंग के बाद घर छोड़ने के बहाने कार में बैठाकर पानीपत से मतलौडा की ओर ले गया। रास्ते में विशाल का कॉल आने पर दोनों में कहासुनी हुई। सुनसान जगह आते ही सुनील ने कई बार चाकू से वार कर सिम्मी का गला रेत दिया।
हत्या के बाद सुनील शव को लेकर करीब 15 किमी तक घूमता रहा। फिर पानीपत की नहर में कार सहित शव को ले गया और उसे फेंक दिया। खुद कार से बाहर निकला और तैरकर बाहर आ गया।

यह भी पढ़ें: FASTag Annual Pass पर Gadkari ने की बड़ी घोषणा
Simmi Chaudhary Murder केस में पुलिस का कहना है कि हत्या को हादसा दिखाने के लिए आरोपी ने कार को जानबूझकर नहर में गिराया। खुला गेट होने के कारण सिम्मी का शव बह गया। शव की बरामदगी करीब 30 घंटे बाद एनसीआर वाटर चैनल, खांडा गांव (सोनीपत) में हुई। हत्या के पीछे सिर्फ बदले की भावना नहीं बल्कि मानसिक जुनून का खतरनाक रूप सामने आया है। सुनील ने कबूल किया कि उसे हत्या पर कोई पछतावा नहीं है।
पुलिस अब इस हत्याकांड में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की जांच कर रही है। कॉल डिटेल और घटनास्थल की तकनीकी जांच की जा रही है। शीतल की बहन ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। धीरे-धीरे घटनाक्रम सामने आया। शीतल की शादी तीन साल पहले टूट चुकी थी और अब उसका रिश्ता विशाल से तय हुआ था। जल्द ही दोनों की शादी होने वाली थी।
डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी सुनील को दो दिन की रिमांड पर लेकर चाकू की बरामदगी और कॉल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। Simmi Chaudhary Murder केस की कड़ियां जुड़ रही हैं और पुलिस उम्मीद कर रही है कि पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश जल्द होगा।

