Shravasti News : 22 जुलाई तक मनेगा ‘भूजल सप्ताह’-जिलाधिकारी

संवाददाता

श्रावस्ती। प्रदेश सरकार के आदेश के क्रम में जिले में ”भूजल सप्ताह“ का आयोजन 16 से 22 जुलाई तक किये जाने का निर्णय लिया गया है। इस बार इसका थीम ‘वर्षा जल है जीवन धारा, इसका संचयन संकल्प हमारा“ रखा गया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषित कोविड-19 की संक्रामकता पर अंकुश लगाये जाने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार उक्त आयोजन का संचालन कराया जाना है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी सुश्री यशु रुस्तगी ने दी है। उन्होंने भूजल सप्ताह के आयोजन हेतु क्रमशः प्रभागीय वनाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, परियोजना निदेशक, अधिशाषी अभियन्ता सिंचाई विभाग/जल निगम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, जिला उद्यान अधिकारी सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया है।

error: Content is protected !!