Monday, September 21, 2026
Homeमनोरंजनकरीना के बाथरूम में सलमान का पोस्टर! लेकिन 15 की उम्र में...

करीना के बाथरूम में सलमान का पोस्टर! लेकिन 15 की उम्र में क्यों हुआ ’रिप्लेस’?

मनोरंजन डेस्क

मुंबई। सलमान करीना पोस्टर की कहानी इन दिनों लोगों को हंसी और हैरानी दोनों दे रही है। बॉलीवुड की दुनिया से यह मज़ेदार और चौंकाने वाला किस्सा दो बड़े सितारों सलमान खान और करीना कपूर खान से जुड़ा है। यह बात किसी फिल्म या इंटरव्यू की नहीं, बल्कि करीना कपूर के बाथरूम से जुड़ी एक पुरानी याद का है!

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अपने पॉपुलर शो ’द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरे सीजन में एक बार फिर दर्शकों को हंसी का डोज़ दे रहे हैं। शो के पहले मेहमान सलमान खान थे और इस दौरान उनके और करीना कपूर के बीच के एक पुराने किस्से का खुलासा हुआ, जिसने फैंस को चौंका दिया।

सलमान करीना पोस्टरः बाथरूम में क्यों लगाया गया था पोस्टर?
कपिल ने सलमान से पूछा कि क्या उनका पोस्टर कभी किसी अजीब जगह पर लगा है। इस पर सलमान ने खुलासा किया कि करीना कपूर जब 8-9 साल की थीं, तब उन्होंने उनके बाथरूम में उनका पोस्टर लगाया था। इस सलमान करीना पोस्टर की कहानी सुनकर शो में मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

सलमान ने आगे बताया कि जब करीना 15-16 साल की हुईं, तब उनके पोस्टर को बाथरूम से हटाकर किसी और अभिनेता का पोस्टर वहां लगा दिया गया। दिलचस्प बात यह है कि उस अभिनेता का नाम राहुल रॉय था, जिनकी फिल्म ’आशिकी’ उस समय युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय थी।

यह भी पढें: आशिक संग दुल्हन फरार: सुहागरात को ही तोड़ा भरोसा

करीना के बाथरूम में सलमान का पोस्टर! लेकिन 15 की उम्र में क्यों हुआ ’रिप्लेस’?
सलमान और करीना की फोटो

सलमान करीना पोस्टर की जगह किसे मिली?
सलमान ने हंसते हुए कहा कि राहुल रॉय ने उन्हें करीना के बाथरूम से ’रिप्लेस’ कर दिया। यह सुनते ही दर्शक और शो के होस्ट कपिल शर्मा अपनी हंसी नहीं रोक सके। सलमान करीना पोस्टर का यह किस्सा जहां सलमान की पॉपुलैरिटी को दर्शाता है, वहीं यह भी बताता है कि समय के साथ पसंद बदलती है, यहां तक कि स्टार्स की भी।

आमिर और शाहरुख के साथ काम की बात पर क्या बोले सलमान?
इस शो में कपिल ने सलमान से यह भी पूछा कि क्या वह आमिर और शाहरुख के साथ एक ही फिल्म में काम करेंगे? इस पर सलमान ने हल्के फुहारों में जवाब दिया, “करने दो कोशिश, जब होगा तब होगा।”

सलमान ने यह भी बताया कि आमिर खान ने एक बार कहा था कि वह सलमान और शाहरुख के साथ ट्रैवल करना चाहते हैं, और कोई ऐसी जगह खोज रहे हैं जहां कोई उन्हें न पहचान सके। अर्चना पूरन सिंह ने इस पर मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि ऐसी जगह केवल चांद पर ही हो सकती है।

सलमान की फिटनेस जर्नी का प्रेरणास्त्रोत कौन?
वीडियो में सलमान ने अपनी फिटनेस को लेकर भी बात की और बताया कि धर्मेंद्र उनकी प्रेरणा रहे हैं। सलमान ने कहा कि करियर की शुरुआत में वह धर्मेंद्र के वर्कआउट फोटोज़ देखकर काफी मोटिवेट होते थे और उन्होंने उसी प्रेरणा से खुद को फिट रखने की ठानी।

यह भी पढें: हिस्ट्रीशीटर को लेकर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश

RELATED ARTICLES

Most Popular