पहलगाम हमला : पाक को एक और करारा झटका!
भारत का पाकिस्तान से हर तरह के आयात पर पावरफुल प्रतिबंध
पहलगाम हमला के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा के बाद केंद्र सरकार द्वारा लिया गया फैसला
नेशनल डेस्क
नई दिल्ली। पहलगाम हमला के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और निर्णायक और आक्रामक कदम उठाया है। इस आतंकी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान से आने वाले हर तरह के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयात पर पूरी तरह रोक लगा दी है। यह फैसला न केवल व्यापारिक दृष्टि से अहम है, बल्कि यह पाकिस्तान को कूटनीतिक रूप से भी घेरने की दिशा में एक पावरफुल कार्रवाई मानी जा रही है।
2 मई को वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, विदेश व्यापार नीति (Foreign Trade Policy – FTP) 2023 में तत्काल प्रभाव से संशोधन किया गया है। इसमें साफ कहा गया है कि पहलगाम हमला जैसे आतंकी हमलों के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए पाकिस्तान से उत्पन्न या वहां से मंगाई जाने वाली सभी वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाया गया है।
नोटिस में उल्लेख है कि FTP में एक नया प्रावधान जोड़ा गया है, जिससे पाकिस्तान से आने वाले प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष सभी प्रकार के आयात पर तुरंत रोक लगाई जा सकेगी। यह प्रतिबंध तब तक लागू रहेगा जब तक भारत सरकार इस पर कोई अगला आदेश जारी नहीं करती।
राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि, FTP में हुआ बड़ा संशोधन
विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने इस प्रतिबंध की वजह स्पष्ट रूप से बताई है। DGFT के अनुसार, पहलगाम हमला के बाद यह निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। FTP 2023 में किए गए संशोधन के अनुसार, पाकिस्तान में उत्पन्न या वहां से निर्यात की जाने वाली किसी भी वस्तु का आयात अब भारत में नहीं हो सकेगा, चाहे वह वस्तु पहले स्वतंत्र रूप से आयात के लिए योग्य क्यों न रही हो।
यह पहली बार नहीं है जब भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ इतना कड़ा और निर्णायक रुख अपनाया हो, लेकिन पहलगाम हमला के बाद भारत ने इस बार पहले से कहीं अधिक तेज और मजबूत प्रतिक्रिया दी है।
यह भी पढें: असदुद्दीन ओवैसी ने आशा के विपरीत पाक के खिलाफ खोला मोर्चा!
पहलगाम हमला बना निर्णायक मोड़
22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले ने भारत को झकझोर कर रख दिया। इस हमले में सुरक्षाबलों पर सुनियोजित तरीके से हमला किया गया, जिसमें कई जवान घायल हुए। इस खौफनाक घटना के बाद से ही भारत सरकार लगातार पाकिस्तान पर दबाव बढ़ा रही है।
पहले भारत ने पाकिस्तान के साथ दशकों पुराना सिंधु जल समझौता रद्द किया, फिर भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का निर्देश दिया और अब पहलगाम हमला के बाद आयात पर रोक लगा दी गई है।
प्रतिबंध के बावजूद सरकार की विशेष अनुमति का विकल्प
हालांकि, DGFT के नोटिफिकेशन में एक विशेष बिंदु यह भी जोड़ा गया है कि यदि कोई आयात अति आवश्यक हो, तो उसे केवल भारत सरकार की पूर्व अनुमति के बाद ही संभव बनाया जा सकेगा। इस प्रतिबंध के तहत स्वतंत्र रूप से आयात योग्य वस्तुएं भी प्रतिबंधित मानी जाएंगी। यानी, पाकिस्तान से अब कोई भी वस्तु बिना भारत सरकार की अनुमति के भारत की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेगी।

यह भी पढें: गर्लफ्रेंड ने फिल्मी स्टाइल में मंडप में मारी एंट्री, प्रेमी का अपहरण
रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण फैसला
पहलगाम हमला के जवाब में भारत सरकार का यह फैसला केवल एक व्यापारिक निर्णय नहीं है, बल्कि यह पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अलग-थलग करने की दिशा में एक बड़ी रणनीतिक चाल है। इससे पहले भी भारत ने पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान को ‘मोस्ट फेवर्ड नेशन’ (MFN) का दर्जा छीन लिया था और आयात शुल्क 200% तक बढ़ा दिया था। लेकिन इस बार का फैसला और भी कठोर है क्योंकि इसमें हर प्रकार के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।
पाकिस्तान पर बढ़ेगा आर्थिक दबाव
विशेषज्ञों का मानना है कि भारत के इस फैसले से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ेगा। भारत पाकिस्तान से जिन वस्तुओं का आयात करता था, उनमें कृषि उत्पाद, रसायन, औषधीय सामग्री और वस्त्र प्रमुख थे। अब यह व्यापारिक धारा पूरी तरह बंद हो जाने से पाकिस्तान के छोटे और मध्यम वर्गीय निर्यातकों पर भारी आर्थिक मार पड़ने की संभावना है।
अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें टिकीं
पहलगाम हमला के बाद भारत की यह आक्रामक रणनीति वैश्विक कूटनीति में भी चर्चा का विषय बन गई है। भारत अब आतंकवाद के खिलाफ अपनी नीति को स्पष्ट रूप से आक्रामक और शून्य-सहनशीलता वाली बना चुका है। इसका संदेश सिर्फ पाकिस्तान को ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को दिया जा रहा है कि भारत अब किसी भी आतंकी गतिविधि को केवल निंदा तक सीमित नहीं रखेगा।
यह भी पढें: डीएम गोंडा के अभियान को मिली जबरदस्त रफ्तार
हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h
आवश्यकता है संवाद सूत्रों की www.hindustandailynews.com को गोंडा के सभी न्याय पंचायतों, विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों पर ऐसे युवा व उत्साही संवाद सूत्रों की आवश्यकता है, जो स्मार्ट फोन इस्तेमाल करते हैं। सामाजिक रूप से जागरूक हों। अपने आसपास घटित होने वाली घटनाओं से भिज्ञ रहते हों। मोबाइल पर बोलकर अथवा लिखकर हिंदी टाइपिंग कर लेते हों तथा वीडियो बना लेते हों। इसके साथ ही प्रदेश के सभी 18 मण्डल और जनपद मुख्यालयों पर भी हमें संवाददाता की आवश्यकता है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : hindustandailynews1@gmail.com जानकी शरण द्विवेदी प्रधान सम्पादक मोबाइल – 9452137310
यह भी पढें: डीएम गोंडा के अभियान को मिली जबरदस्त रफ्तार
कलमकारों से: पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी, प्रधान संपादक मोबाइल- 9452137310 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com