Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयNational News : ब्रिटेन में भारतीयों की एंट्री पर लगी रोक, कोरोना...

National News : ब्रिटेन में भारतीयों की एंट्री पर लगी रोक, कोरोना के बढ़ते केसों के चलते रेड लिस्ट में डाला

ब्रिटेन में भारतीयों की एंट्री पर रोक लग गई है। देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों के चलते ब्रिटेन ने भारत को रेड लिस्ट में डाल दिया है। इसके चलते भारतीयों की एंट्री अब अगले आदेश तक ब्रिटेन में नहीं हो सकेगी। हालांकि भारत से उन लोगों को एंट्री मिल सकेगी, जिनके पास यूके या फिर आयरिश नागरिकता है। ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने सोमवार को ही भारत के अपने प्रस्तावित दौरे को रद्द किया था। इसके बाद अब सरकार ने भारत को लेकर यह बड़ा फैसला लिया है। भारत से पहले ब्रिटेन की ओर से पाकिस्तान समेत कई अन्य देशों को रेड लिस्ट में डाला गया है, जहां कोरोना के केसों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने कहा कि भारत को रेड लिस्ट वाले देशों की लिस्ट में डाला जा रहा है। इसके तहत भारतीयों की ब्रिटेन में एंट्री पर रोक होगी। हालांकि यूके और आयरिश नागरिकता वाले लोगों की एंट्री पर रोक नहीं होगी। लेकिन ऐसे लोगों को सरकार की ओर से तय किए गए क्वारेंटाइन होटलों में 10 दिन तक रहना होगा।

आइसोलेशन की इस अवधि को पूरा करने के बाद ही ये लोग अपने घरों की ओर जा सकेंगे। बता दें कि ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन भी भारत का दौरा रद्द कर चुके हैं। उन्होंने दूसरी बार अपना भारत दौरा कैंसल किया है। इससे पहले वह रिपब्लिक डे परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने वाले थे, लेकिन कोरोना के बढ़ते केसों के चलते उन्होंने अपने भारत दौरे को टाल दिया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular