Saturday, July 19, 2025
Homeराष्ट्रीयNational Doctors Day: आइए जानते हैं आज का दिन क्यों है खास?

National Doctors Day: आइए जानते हैं आज का दिन क्यों है खास?

डॉक्टरों के प्रति सम्मान में छिपी अनकही सच्चाई थीम ने किया लोगों को भावुक!

महान डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय के जन्म दिवस पर मनाया जाता है National Doctors Day

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली! भारत में हर साल 1 जुलाई को National Doctors Day के साथ राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन सभी डॉक्टरों को समर्पित होता है, जिन्होंने अपने जीवन को दूसरों की सेवा और देखभाल में समर्पित कर दिया। इस बार National Doctors Day 2025 का विषय है ‘Behind the Mask: Who Heals the Healers?’। यह थीम न केवल डॉक्टरों के योगदान को याद करती है, बल्कि उनके मानसिक स्वास्थ्य और आंतरिक संघर्षों पर भी गहराई से फोकस करती है।

डॉक्टरों को समाज में जीवनदाता माना जाता है। National Doctors Day इसी सोच को और अधिक मजबूत करती है। डॉक्टरों की मेहनत और त्याग को शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। इस थीम के जरिए यह संदेश दिया गया है कि डॉक्टर भी इंसान हैं, उन्हें भी भावनात्मक और मानसिक सहारे की जरूरत होती है।

डॉ. बीसी रॉय का योगदान रहा अद्भुत
National Doctors Day की शुरुआत महान डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय के जन्मदिवस पर होती है। डॉ. रॉय एक शानदार चिकित्सक ही नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता भी थे। उन्होंने असहयोग आंदोलन में हिस्सा लिया और महात्मा गांधी के भी नजदीकी मित्र और डॉक्टर रहे। साल 1991 से भारत सरकार ने हर वर्ष National Doctors Day के तहत इस दिन को मनाना शुरू किया।

डॉ. रॉय का जन्म 1 जुलाई 1882 को पटना में हुआ था। उन्होंने कलकत्ता मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की पढ़ाई पूरी की। कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति रहते हुए उन्होंने युद्धकाल में छात्रों और शिक्षकों के लिए बंकर बनवाए। साल 1961 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उनका निधन भी 1 जुलाई को ही हुआ, जिसने इस दिन को और भी खास बना दिया।

यह भी पढें: Rayan Ait-Nouri Income जानकर रह जाएंगे दंग

थीम ने दिल छू लिया
इस बार National Doctors Day Theme ने डॉक्टरों के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया है। थीम ‘Behind the Mask: Who Heals the Healers?’ यह बताती है कि डॉक्टर भी भावनात्मक रूप से कमजोर हो सकते हैं। उनके चेहरे पर मास्क होता है, लेकिन इसके पीछे भी एक थका हुआ, भावुक और संघर्षरत इंसान होता है।

आज के दौर में डॉक्टरों पर लगातार काम का दबाव बढ़ता जा रहा है। वे न सिर्फ मरीजों का इलाज करते हैं, बल्कि कई बार मरीजों के परिवारों को भी भावनात्मक सहारा देते हैं। National Doctors Day Theme 2025 ने समाज को डॉक्टरों के प्रति सहानुभूति और समर्थन दिखाने का मौका दिया है।

दुनिया भर में अलग-अलग तारीखें
National Doctors Day भले ही भारत में 1 जुलाई को मनाई जाती है, लेकिन अलग-अलग देशों में इसकी तारीखें अलग होती हैं। अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में यह 30 मार्च को, कनाडा में 1 मई को और ब्राजील में 18 अक्टूबर को मनाया जाता है। चीन में इसे 19 अगस्त को राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मनाया जाता है।

National Doctors Day क्यों जरूरी?
कोरोना काल के बाद से दुनिया ने डॉक्टरों के योगदान को और करीब से महसूस किया। National Doctors Day इस योगदान की अहमियत को दोहराती है। डॉक्टरों का जीवन केवल इलाज तक सीमित नहीं होता, बल्कि वे हर दिन नई चुनौतियों से जूझते हैं। उनकी थकावट, मानसिक तनाव और दबाव को समझना बेहद जरूरी है। इसलिए इस साल National Doctors Day Theme 2025 के जरिए देशवासियों को यह संदेश दिया जा रहा है कि डॉक्टर भी इंसान हैं, और उन्हें भी उतनी ही देखभाल की जरूरत होती है, जितनी वे दूसरों को देते हैं।

यह भी पढें: आतंकी ट्रेनिंग में फंसी प्रयागराज की दलित बेटी!

पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से .. तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular