Monday, September 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशMLC चुनाव : डॉ. दिनेश शर्मा व अरविंद शर्मा समेत 10 प्रत्याशियों...

MLC चुनाव : डॉ. दिनेश शर्मा व अरविंद शर्मा समेत 10 प्रत्याशियों का नामांकन

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। उप्र की 12 सीटों पर होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा के सभी 10 उम्मीदवारों ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। भाजपा प्रत्याशियों में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, अरविंद कुमार शर्मा, लक्ष्मण आचार्य, गोविंद नारायण शुक्ला, कुंवर मानवेंद्र सिंह, सलिल विश्नोई, अश्वनी त्यागी, धर्मवीर प्रजापति और सुरेंद्र चौधरी शामिल हैं। विदित हो कि भाजपा की तरफ से सिर्फ 10 प्रत्याशियों ने ही नामांकन दाखिल किया है जबकि कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी 11वां उम्मीदवार भी उतार सकती है हालांकि, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कहा कि अभी कुछ ही देर में 11वें प्रत्याशी का पता चल जाएगा। वहीं, पूर्व आईएएस अरविंद कुमार शर्मा के भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने पार्टी के एक कार्यकर्ता के रूप में नामांकन दाखिल किया है। उनका कहां उपयोग किया जाएगा यह बाद में तय किया जाएगा। परिषद की 12 सीटों के लिए हो रहे चुनाव के लिए आज 18 जनवरी को दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 19 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 21 जनवरी तक नाम वापस ले सकेंगे।

अन्य खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular