Saturday, September 19, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : मिशन शक्ति अभियान में चूक बर्दाश्त नहीं

Gonda : मिशन शक्ति अभियान में चूक बर्दाश्त नहीं

महिला सुरक्षा को लेकर चौपालों का गोंडा में दिख रहा बड़ा असर

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और सम्मान को लेकर जनपद गोण्डा में एक सशक्त और संवेदनशील पहल दिखाई दी है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में महिला बीट अधिकारियों ने गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना और मौके पर ही उनका निस्तारण किया।

‘मिशन शक्ति’ को केंद्र में रखते हुए अभियान का आयोजन अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण में हुआ। हर थाना क्षेत्र में गठित एंटी रोमियो टीमों और बीट पुलिस अधिकारियों ने गांवों का भ्रमण कर महिलाओं को सुरक्षा और स्वावलंबन के अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

इस पहल के अंतर्गत अब महिलाओं को अपनी शिकायत लेकर बार-बार पुलिस कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। मिशन शक्ति के तहत ‘शक्ति दीदी’ नामक महिला बीट अधिकारीगण तय अंतराल पर गांवों में चौपालें लगाकर संवाद करेंगी और उसी स्थान पर शिकायतों का निस्तारण करेंगी।

Gonda : मिशन शक्ति अभियान में चूक बर्दाश्त नहीं

मिशन शक्ति के तहत 10 मई को जनपद के सभी थानों में शक्ति दीदियों ने गांवों में भ्रमण किया और असामाजिक तत्वों को रेड कार्ड जारी किए। इसके साथ ही महिलाओं और बालिकाओं से फीडबैक फार्म भरवाकर उनके अनुभव और समस्याएं दर्ज की गईं। चौपालों में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन जैसे विषयों को लेकर खुलकर बातचीत की गई। मिशन शक्ति के तहत बच्चों को गुड टच-बैड टच की जानकारी दी गई। उन्हें स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया गया और रास्ते की सुरक्षा को लेकर बातचीत की गई। बच्चों को अनजान व्यक्तियों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 का उपयोग करने की सलाह दी गई।

यह भी पढें: अयोध्या : हनुमान गढ़ी पहुंच योगी ने किए दर्शन पूजन

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों के लिए उपयोगी हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 102 व 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड लाइन), 1930 (साइबर क्राइम रिपोर्टिंग) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान यह भी बताया गया कि सोशल मीडिया उत्पीड़न, छेड़छाड़, बाल अपराध, एसिड अटैक आदि की स्थिति में महिलाएं अब इन हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग कर सुरक्षा प्राप्त कर सकती हैं। मिशन शक्ति के माध्यम से शासन का प्रयास है कि हर महिला और बालिका को उसका सम्मान, सुरक्षा और अधिकार प्राप्त हो, और वह आत्मनिर्भर बन सके। इस अभियान के तहत लगातार संवाद, चौपाल और जागरूकता रैलियों के ज़रिए एक नारी-सशक्त समाज की नींव रखी जा रही है।

Gonda : मिशन शक्ति अभियान में चूक बर्दाश्त नहीं

हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h

आवश्यकता है संवाद सूत्रों की www.hindustandailynews.com को गोंडा के सभी न्याय पंचायतों, विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों पर ऐसे युवा व उत्साही संवाद सूत्रों की आवश्यकता है, जो स्मार्ट फोन इस्तेमाल करते हैं। सामाजिक रूप से जागरूक हों। अपने आसपास घटित होने वाली घटनाओं से भिज्ञ रहते हों। मोबाइल पर बोलकर अथवा लिखकर हिंदी टाइपिंग कर लेते हों तथा वीडियो बना लेते हों। इसके साथ ही प्रदेश के सभी 18 मण्डल और जनपद मुख्यालयों पर भी हमें संवाददाता की आवश्यकता है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : hindustandailynews1@gmail.com जानकी शरण द्विवेदी प्रधान सम्पादक मोबाइल – 9452137310

यह भी पढें: भारत-पाक संघर्षविराम शाम 5 बजे से लागू!

कलमकारों से: पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी, प्रधान संपादक मोबाइल- 9452137310 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular