कानपुर देहात (हि.स.)। महामहिम राज्यपाल महोदया के 08 मार्च को मैथा के अनूपपुर में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम से पहले, जिलाधिकारी महोदय और मुख्य विकास अधिकारी ने मौके का जायजा लिया। वहीं उस जगह हुए विकास कार्यों की समीक्षा भी की गई।
जनपद के मैथा तहसील स्थित अनूपपुर गांव में आने वाली 8 मार्च को महामहिम राज्य पाल आनंदी बेन पटेल का आगमन होना है। जिसको लेकर जिला प्रशासन अफरा तफरी में हैं। गुरुवार को जनपद के कार्यभार सम्हालने के बाद अगले दिन ही जिलाधिकारी विकास कार्यों की समीक्षा के लिए मुख्य विकास अधिकारी के साथ निकल गए। अनूपपुर गांव में विकास कार्यों की समीक्षा के बाद साथ ही साथ चौपाल का आयोजन भी किया गया। यहां पर अधिकारियों ने जनसमस्याओं को भी सुना वहीं जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए कि पीड़ितों की समस्याओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध किया जायेl
समीक्षा के बाद जिलाधिकारी द्वारा कायाकल्प के अंतर्गत स्कूल परिसर में कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया गया। जिसके बाद आंगनवाड़ी, पोषण वाटिका, सामुदायिक शौचालय और डब्ल्यू एसपी का भी निरीक्षण उनके द्वारा किया गया। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे द्वारा जनपद की महिलाओं को लगातार आत्म निर्भर बनाये जा रहे कार्यक्रम को भी देखा। उन्होंने ग्राम पंचायत टोडरपुर में चल रहे पंचायत भवन में महिला समूह के अंतर्गत स्वयं द्वारा निर्मित सोलर लैंप का सामुदायिक शौचालय में प्रेरणा ओजस के अंतर्गत किए गए कार्य को देखा।
साथ ही प्रेरणा ओजस में कार्य कर रही महिला समूह की दीदीयों से जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रेरणा ओजस के विषय में चर्चा की गई। साथ ही स्कूली बच्चों को सोलर लाइट का वितरण भी किया गया। इसके उपरांत जिलाधिकारी महोदय द्वारा शिवली गौशाला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीएचसी परिसर में खडंजा और इंटरलॉकिंग में खामियां पाई गई, जिसके लिए जिलाधिकारी महोदय द्वारा जांच के निर्देश दिए गए।
Kanpur News : राज्यपाल के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम का जिलाधिकारी और सीडीओ ने की समीक्षा
RELATED ARTICLES
