IPL 2025

IPL 2025: हार्दिक की घातक गेंदबाजी बेकार

लखनऊ सुपरजायंट्स ने IPL 2025 में मुंबई इंडियंस को दिया 204 रन का मुश्किल लक्ष्य

खेल डेस्क

लखनऊ। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के एक रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) ने शुक्रवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। टीम के स्टार बल्लेबाज मिचेल मार्श ने 31 गेंदों में 60 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जबकि एडेन मार्कराम ने 38 गेंदों में 53 रन जोड़े।

हार्दिक पंड्या की घातक गेंदबाजी बेकार

लखनऊ में खेल जा रहे IPL 2025 के मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने अपनी घातक गेंदबाजी से लखनऊ के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। उन्होंने चार ओवर में 36 रन देकर पांच महत्वपूर्ण विकेट झटके, लेकिन उनकी यह कोशिश लखनऊ को विशाल स्कोर बनाने से नहीं रोक पाई। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 203 रन बनाए हैं। लखनऊ के लिए मिचेल मार्श ने सर्वाधिक 60 रन बनाए। मुंबई के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने पांच विकेट लिए। 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम को दूसरे ओवर में ही पहला झटका लगा। विल जैक्स 7 गेंद में पांच रन ही बना सके। रयान रिकल्टन भी 5 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए।

मिचेल मार्श और एडन मार्करन ने की थी दमदार शुरुआत

पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स को मिचेल मार्श और एडन मार्करन ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी हुई। मिचेल मार्श 31 गेंद में 60 रन बनाकर आउट हुए। पारी में उन्होंने दो छक्के और नौ चौके लगाए। निकोलस पूरन 6 गेंद में 12 रन ही बना सके। कप्तान ऋषभ पंत 6 गेंद में दो रन बनाकर आउट हुए। आयुष बडोनी 19 गेंद में 30 और एडन मार्करम 38 गेंद में 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब्दुल समद चार और डेविड मिलर 14 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हुए। आकाशदीप खाता नहीं खोल सके। हार्दिक ने आखिरी ओवर में दो विकेट लेकर पांच विकेट हॉल पूरा किया।

मुंबई इंडियंस के सामने 204 रन की कठिन चुनौती

अब मुंबई इंडियंस के सामने 204 रनों का मुश्किल लक्ष्य है, जिसे हासिल करने के लिए उन्हें आक्रामक बल्लेबाजी करनी होगी। देखना दिलचस्प होगा कि IPL 2025 के इस मैच को रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या की टीम इस लक्ष्य को कैसे चेज़ करती है।

IPL 2025
LSG बनाम MI मैच में मिचेल मार्श और एडेन मार्कराम की शानदार पारियां

यह भी पढें: यूरोपीय संघ के दूतों से मिले राजा भैया

पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से: तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी (प्रधान संपादक) मोबाइल- 9452137310 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com

error: Content is protected !!