अश्लील हरकत की ऐसी सजा सोंची भी न थी!
साली से अश्लील हरकत करने वाले युवक का जीजा ने काट दिया गुप्तांग
राज्य डेस्क
पटना। साली के साथ अश्लील हरकत से नाराज एक युवक ने आरोपी का गुप्तांग ही काट डाला। इसके बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना बिहार के औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र के राजा कुरका गांव की है। देव थाना क्षेत्र के राजा कुरका गांव में एक युवक साली के साथ कथित अश्लील हरकत से नाराज होकर आरोपी नीतीश कुमार का गुप्तांग काट दिया गया, वहीं उसके मित्र जीवित कुमार पर भी चाकू से जानलेवा हमला हुआ। यह पूरी वारदात एक योजनाबद्ध बदले की कार्रवाई प्रतीत हो रही है, जिसमें साली के बहनोई ने खुद को न्याय का ठेकेदार समझ लिया और कानून को हाथ में लेते हुए ऐसी खौफनाक सजा दी, जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं। घटना के बाद पीड़ितों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है। इस प्रकरण में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच जारी है। वहीं, आरोपी घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं।
यह भी पढें: चैत रामनवमी पर अयोध्या में रिकॉर्ड भीड़
साली से छेड़छाड़ बना घटनाक्रम की वजह
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी कमलेश चौधरी की साली बीते दो महीनों से उसके घर पर रह रही थी। एक सप्ताह पूर्व गांव के ही नीतीश कुमार और उसका दोस्त जीवित कुमार कथित रूप से कमलेश के घर में घुसे और उसकी साली के साथ अभद्र व्यवहार किया। साली ने यह बात अपने बहनोई कमलेश को बताई, जिससे नाराज होकर उसने कथित रूप से बदला लेने की साजिश रच डाली। रविवार को कमलेश ने वाहन बुकिंग के बहाने नीतीश को अपने घर बुलाया। नीतीश अपने मित्र जीवित के साथ पहुंचा, तो कमलेश और उसके सहयोगियों ने घर को भीतर से बंद कर दिया और नीतीश का गुप्तांग काट दिया। इसके बाद जीवित कुमार पर चाकू से हमला कर उसे भी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
यह भी पढें: सुदर्शन पटनायक को ब्रिटेन में मिला खास अवॉर्ड
घटना के बाद तनाव, मारपीट और प्राथमिकी
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित पक्ष के लोग कमलेश के घर पहुंचे। वहां दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें चंदन राम और रामजन्म राम घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने बताया कि प्राथमिकी में महादेव चौधरी, अरविंद चौधरी, प्रमोद चौधरी, कमलेश चौधरी, सुदामा चौधरी, नगीना देवी, सरस्वती कुमारी और पिंकी कुमारी समेत कई लोगों के नाम शामिल हैं।
पुलिस के लिए चुनौती बनी ‘गुप्तांग काटने की घटना’
घटना के बाद से पूरा गांव तनाव के माहौल में है और आरोपी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। उधर, आमजन इस क्रूर घटना को लेकर स्तब्ध हैं और कानून के दायरे में रहकर सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढें: पम्बन ब्रिज : भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी ब्रिज
पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com
कलमकारों से: तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी (प्रधान संपादक) मोबाइल- 9452137310 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com